{"_id":"5f451ee466d7c7378b42f8f8","slug":"coronavirus-fourty-case-found-of-corona-virus-positive-youth-infected-more","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: 40 नए केस और मिलने से आंकड़ा 2592 पहुंचा, युवाओं में संक्रमण अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: 40 नए केस और मिलने से आंकड़ा 2592 पहुंचा, युवाओं में संक्रमण अधिक
Wed, 26 Aug 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:07 AM IST
सार
- 107 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
- 296 मरीजों का चल रहा उपचार
- 10,2958 लोगों के सैंपल टेस्ट किए
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। 40 नए मरीज और मिलने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2592 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है वहीं 296 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 168 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। डीएम ने बताया मंगलवार तक 2189 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10,2958 लोगों के सैंपल टेस्ट किए हैं।
20 से 40 साल के 42 प्रतिशत संक्रमित
ताजनगरी में सबसे ज्यादा संक्रमण 20 से 40 साल के लोगों में मिला है। इनकी संख्या 1,085 है। 49 से 60 साल के लोग 32.74 फीसदी संक्रमित मिले हैं।
- 10 साल से कम उम्र- 71 केस
- 10 से 20 साल उम्र- 181 केस
- 20 से 40 साल उम्र- 1085 केस
- 49 से 60 साल उम्र- 848 केस
- 60 साल से अधिक- 407 केस
इससे पहले सोमवार को तीन परिवारों में सामूहिक संक्रमण पाया गया। इसमें महर्षिपुरम में एक ही परिवार में चार बच्चों समेत पांच संक्रमित मिले। हरदीप एन्क्लेव सिकंदरा में भी एक ही परिवार में शिशु समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगरोली जाट अछनेरा में भी एक ही परिवार में पांच सदस्य समेत छह लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए।

एसएन का जूनियर डॉक्टर और पुलिसकर्मी संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। शंकर रेजीडेंसी सिकंदरा में 14 साल का किशोर, बुंदू कटरा में 70 साल और 45 साल की महिला, बरोली अहीर में 50 साल की महिला, नरोत्तम कुंज मधु नगर में 64 साल के बुजुर्ग, मझटीला में छह साल की बच्ची, आगरा फोर्ट में 22 साल की महिला, 49 साल के पुरुष, 48 साल की महिला और 16 साल की किशोरी संक्रमित मिली है।
जरार में 66 साल के बुजुर्ग, सेक्टर नौ आवास विकास कॉलोनी में 60 साल की महिला और 39 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरदीप एन्क्लेव सिकंदरा में 30 साल की महिला, अमर विहार दयालबाग में 54 साल के पुुरुष, संजय प्लेस में 31 साल और 36 साल के युवक, मीरपुरा शमसाबाद में 26 साल की महिला, सूर्यलोक कॉलोनी खंदारी में 54-54 साल के दो पुरुष, नाई की मंडी में 74 साल की वृद्धा, राजपुर शमसाबाद में 53 साल के पुुरुष, शांतिपुरम में 50 साल का पुरुष, एत्मादपुर में 52 साल-57 साल और 50 साल के पुरुष मिले।
महर्षिपुरम में 64 साल के बुजुर्ग संक्रमित मिले, इनके परिवार के चार बच्चों समेत छह लोग सोमवार को संक्रमित पाए गए थे। धिमश्री में 55 साल के पुरुष, 35 साल की महिला, गणपति किंग काउंटी सिकंदरा में 45 साल की महिला, खेड़ा पचगई बरौली अहीर में 26 साल की महिला, 29 साल की महिला और 37 साल का युवक संक्रमित मिले हैं। बोदला में 27 साल की महिला, पुलिस चौकी बालूगंज में 24 साल का पुलिसकर्मी, अर्जुन नगर में 73 साल के बुजुर्ग, कोतवाली में 44 साल के पुुरुष और 38 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।