फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus fear black marketing of mask sanitizer in agra

कोरोनावायरस: मास्क-सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए नंबर जारी, यहां करें शिकायत

Thu, 05 Mar 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 04:30 PM IST
सार

मेडिकल स्टोर पर 300 रुपये में बेचा जा रहा था मास्क 
ड्रग विभाग ने मारा छापा, खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक

विज्ञापन
Coronavirus fear black marketing of mask sanitizer in agra
ताजमहल पर मास्क पहने सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोनावायरस की दहशत को मेडिकल स्टोर भुनाने में लग गए हैं। मास्क और सेनेटाइजर को एमआरपी से ज्यादा कीमत में बेचा जा रहा है। कालाबाजारी से मास्क और सेनेटाइजर की बाजार में किल्लत भी शुरू हो गई है। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

 
एन-95 मास्क की थोक की कीमत 65 रुपये है, इस पर एमआरपी 300 रुपये है। फुटकर विक्रेता इसे 80-90 रुपये में अब तक बेचते थे। शहर में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज मिलने के बाद विक्रेता इसकी कालाबाजारी करते हुए 400-500 रुपये में बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


यही हाल सेनेटाइजर का है, इसकी 100 एमएल की

थोक में सेनेटाइजर करीब 40-80 रुपये में बिक रहा है, जिसको फुटकर विक्रेता 80-120 रुपये में बेकते थे। अब इसे 200-250 रुपये तक ले रहे हैं। आगरा फार्मा एसोसिएशन के पुनीत कालरा का कहना है कि सभी दवा विक्रेताओं से मास्क-सेनेटाइजर की कालाबाजारी न करने की अपील करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग विभाग ने बुधवार को राजामंडी चौराहा स्थित सुधीर सर्जिकल पर छापा मारा। यह बिना एमआरपी वाले मास्क को 300 रुपये में बेच रहा था। इसके खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। लाइसेंस निरस्त की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि और जिलाधिकारी को भेजी है। नोटिस भी दिया है।

सीएचसी स्तर पर निशुल्क मिलेगा मास्क

कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने पर शासन मास्क को निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रहा है। यह प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिए जाएंगे। 

ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि इसकी व्यवस्था पर शासन विचार कर रहा है। वहीं, कालाबाजारी रोकने के लिए 9412733083 नंबर जारी किया गया है। ग्राहक इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। 


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed