फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Case Of Corona Virus Positive Increased In August 24 Days

Corona In Agra: अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया, जांच के साथ बढ़ा संक्रमण, पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Wed, 26 Aug 2020 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 11:27 AM IST
सार

  • जांच की रफ्तार के साथ संक्रमण भी बढ़ा 
  • महज 24 दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या सात सौ के पार हो गई
  • स्वास्थ्य विभाग ने 54,424 लोगों के नमूनों की जांच की

विज्ञापन
Coronavirus Case Of Corona Virus Positive Increased In August 24 Days
लोगों की स्वास्थ्य जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में अगस्त में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। 24 दिन में ही संक्रमित मरीजों की संख्या 700 को पार कर गई है। जुलाई तक 54 हजार लोगों की जांच में कोरोना वायरस के 1846 मरीज पाए गए थे।  
विज्ञापन


मार्च से जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग ने 54,424 लोगों के नमूनों की जांच की, इनमें 1846 संक्रमित मिले। 1261 पुरुष और 585 महिलाएं संक्रमित थीं। 1 से 24 अगस्त तक 45,588 लोगों की जांच की गई, इनमें 706 संक्रमित मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांडः बेटी को बचाने आए परिवार को मिली उसकी लाश, हत्या पर पिता ने बताई पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रमण के पहले महीने मार्च की बात करें तो 849 लोगों की जांच में 12, अप्रैल में 6080 की जांच में 441, मई में 8313 की जांच में 439, जून में 9293 की जांच में 380 और जुलाई में सबसे ज्यादा 29889 लोगों की जांच में 574 संक्रमित मिले।  सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अगस्त में संक्रमण के मामले ज्यादा मिले हैं, लेकिन जांचें भी 45 हजार से अधिक की गई हैं। अब रोजाना 3000 से अधिक जांचें की जा रही हैं।

20 से 40 साल के 1085 संक्रमित
ताजनगरी में सबसे ज्यादा संक्रमण 20 से 40 साल के लोगों में मिला है। इनकी संख्या 1085 है। जो कुल संक्रमितों का 42 फीसदी है। संक्रमितों में 49 से 60 साल के लोगों की संख्या 32.74 फीसदी है।

- 10 साल से कम उम्र- 71 केस
- 10 से 20 साल उम्र- 181 केस
- 20 से 40 साल उम्र- 1085 केस
- 49 से 60 साल उम्र- 848 केस
- 60 साल से अधिक- 407 केस

आगरा में कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। 40 नए मरीज और मिलने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2592 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है वहीं 296 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 168 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। डीएम ने बताया मंगलवार तक 2189 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10,2958 लोगों के सैंपल टेस्ट किए हैं।

20 से 40 साल के 42 प्रतिशत संक्रमित 
ताजनगरी में सबसे ज्यादा संक्रमण 20 से 40 साल के लोगों में मिला है। इनकी संख्या 1,085 है। 49 से 60 साल के लोग 32.74 फीसदी संक्रमित मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed