फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus alert in firozabad up preparations for covid 19

Corona Alert UP: फिरोजाबाद में अलर्ट, विदेश से आने वालों पर नजर, निगरानी के लिए लगाई गईं 17 टीमें

Thu, 22 Dec 2022 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 06:53 PM IST
सार

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा सुभाष तिराहा और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी टीमों को लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
coronavirus alert in firozabad up preparations for covid 19
कोरोना के मामले (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर अब विदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित लोग निगरानी में रहेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा योजना बनाई जा रही है। सबसे ज्यादा फोकस यात्रियों पर रहेगा। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच के लिए फिलहाल 17 टीमें गठित कर दी हैं, जो सक्रिय रहेंगी।

विज्ञापन

 
जिले में फिलहाल एक भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं है। चीन के साथ जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया और ब्राजील आदि देशों में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है। इसको लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निगरानी करने के निर्देश देते हुए जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विदेशों से आने वालों को कोविड जांच करानी होगी। कोविड जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी उनको एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। इसके बाद दोबारा सैंपल लेकर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए सीएमओ कार्यालय से सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा सुभाष तिराहा और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी टीमों को लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए गाइड लाइन 

- सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच होगी। 
- विदेश से आने वाले यात्रियों को आठ दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। 
- विदेश से आने के बाद संक्रमित मिले व्यक्ति के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। 

ये भी पढ़ें - Agra News: ताजमहल में कोरोना जांच के बाद ही पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

घबराएं नहीं, सावधानी रखें 

 सीएमओ  डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि 'लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतकर ही महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। भीड़ में जाने से बचें, मुंह पर मास्क पहने, किसी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सक से जरूर परामर्श ले। विदेश ये यदि कोई आया है तो एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रखें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed