फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus alert in agra news

कोरोना के कर्फ्यू में कहीं मुस्तैदी, कहीं लापरवाही, इंतजामों का हाल बयां करती ये रिपोर्ट

Fri, 20 Mar 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
coronavirus alert in agra news
जल निगम कार्यालय को सैनेटाइज करती टीम - फोटो : Amar Ujala
आगरा में कोराना का कर्फ्यू है। वायरस से बचाव जरूरी है। ऐसे में सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में कहीं मुस्तैदी है, तो कहीं लापरवाही। बृहस्पतिवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी, विकास भवन, कलक्ट्रेट में सुरक्षा इंतजामों का हाल बयां करती अमर उजाला की रिपोर्ट...
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी : ऑफिस में मोपिंग का इंतजार
दोपहर 12:21 मिनट

जनरल मैनेजर छुट्टी पर थे। कर्मचारियों की कुर्सियां खाली थीं। एक कांच के केबिन में तीन महिला कर्मी कंप्यूटर पर काम में व्यस्त मिले। उनसे पूछा क्या यहां मोपिंग हुई है, वो बोलीं कल अपर नगरायुक्त साहब ने कहा था। शायद आज हो जाए। अभी यहां मोपिंग नहीं हुई। बाहर दीवार पर एयर फ्यूरीफायर लगा था। यहां 10 कर्मचारी आए ते।
विज्ञापन


नगर निगम : कैंटीन के पास नाली का पाइट टूटा
दोपहर 12:35 मिनट 

भूतल पर लॉबी में चार-पांच वेंडर बैठे थे। अभियंता केबिन के बाहर मुंह पर मास्क लगाए बैठी महिलाकर्मी ने बताया कि यहां रोज सफाई होती है। पोछा लग रहा है। पहली मंजिल पर गैलरी में 10-12 लोग कार्यालयों में बाहर इंतजार कर रहे थे। नगरायुक्त कार्यालय खाली मिला। नीचे आए तो पीछे कैंटीन के पास नाली का पाइट टूटा था। गंदा पानी बह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम : हाथ धोने को मटके का पानी
दोपहर 1:10 मिनट

संजय प्लेस में जल निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के गेट पर हाथ धोने को साबुन और मटका रखा है। दो कर्मचारी हाथ धुलवाने के लिए खड़े थे। बिना हाथ धोए अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। अंदर केबिन मुख्य अभियंता नहीं मिले। एक कर्मचारी ने बताया कि यहां मोपिंग नहीं हुई। एकाउंट सेक्शन में दो कर्मचारी आए थे। कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी थीं।
 
विकास भवन : मुंह ढक कर हो रहा काम 
दोपहर 1:25 मिनट

बाहर परिसर में सन्नाटा था। अंदर हाथ धोने का कोई इंतजाम नहीं। भूतल पर समाज कल्याण कार्यालय में कर्मचारी मुंह ढक कर काम-काज में जुटे दिखे। कुछ फरियादी छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे। कृषि, मनरेगा, पंचायत राज समेत 10 से अधिक विभागों में एक-एक, दो-दो कर्मचारी कार्यालय आए थे।

कलक्ट्रेट : रुकिए... पहले हाथ साफ करिए
दोपहर 2:20 मिनट

एडीएम सिटी ऑफिस के बाहर महिला होमगार्ड हाथ में सेनिटाइजर लेकर खड़ी थी। जो भी प्रवेश करता है उसे रोक कर पहले हाथ सेनिटाइज किए जा रहे थे। एडीएम सिटी केबिन खाली था। दूसरी तरफ संयुक्त कार्यालय में कर्मचारी बिना मास्क काम कर रहे थे। यहां एक कर्मचारी ने बताया कि मोपिंग तो नहीं हुई एक बार फोगिग जरूर हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed