{"_id":"5fd3999f8ebc3e41a134ccf4","slug":"corona-vrindavan-news-agr471526184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 का ध्यान रखते हुए कुंभ की तैयारियों का बन रहा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 का ध्यान रखते हुए कुंभ की तैयारियों का बन रहा प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में होने जा रहे आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। इस बार कोविड-19 के चलते स्वास्थ्य विभाग इस बार संक्रमण को लेकर कुछ ज्यादा ही अलर्ट है। इसीलिए कुंभ मेला के दौरान जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वृंदावन कुंभ की शुरूआत 16 फरवरी से होने जा रही है। इसके दृष्टिगत मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर बनाए जाने की योजना है, लेकिन मुख्य भूमिका में संयुक्त जिला अस्पताल रहेगा। इसके संदर्भ में सीएमओ ने सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन से कुंभ मेला के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का विवरण मांग लिया है। सीएमएस डॉ. एसके जैन ने अधिकांश पदों के रिक्त होने की जानकारी सीएमओ को दी है। इसमें अवगत कराया है कि विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर संयुक्त जिला अस्पताल में 11 पद रिक्त हैं, जबकि पांच पद महिला चिकित्सकों के भी रिक्त हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल कर्मचारियों के भी 13 पद रिक्त हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय की वर्तमान चिकित्सकीय व्यवस्थाएं निर्धारित से बहुत कम चिकित्सक और कर्मचारियों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, जिसमें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. जैन ने बताया कि मेला की तैयारियों के लिए चिकित्सक और कर्मचारियों की तैनाती सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। वर्तमान में कोविड की स्थिति के चलते इस पर ज्यादा ध्यान रखना होगा। इसके लिए कोविड जांच का दायरा बढ़ाने की योजना है।
भीड़ को मेला स्थल पर बांटने की रणनीति
कुंभ मेला की तैयारियों में जुटे प्रशासन की रणनीति मेला में आने वाले भक्त और साधु-संतों को एकस्थान पर एकत्रित होने से बचाने की है। इसमें स्थानीय संतों को मनाया जा रहा है कि वे अपने स्थानीय आश्रम में ही रहें। कुंभ स्थल पर बनने वाले शिविरों में अपने अन्य साधु-संतों को ठहराए। इससे कोविड की स्थिति में किसी एक ही स्थान पर भीड़ होने से बचा जा सकेगा।