फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Update In Mathura Two Died And 94 Found Positive At 21 May

मथुरा में कोरोना: संक्रमण से दो मरीजों की मौत, 94 नए पॉजिटिव मिले, 24 घंटे में 1836 हुए ठीक

Fri, 21 May 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 May 2021 12:14 AM IST
सार

डीएम नवनीत सिंह चहल के अनुसार जनपद में कोविड-19 के कुल 19906 में से 17796 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 1836 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
Corona Virus Update In Mathura Two Died And 94 Found Positive At 21 May
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 94 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमण के चलते जहां 274 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19906 हो गई है। एक्टिव केस 1836 हैं। 

विज्ञापन


गांव महोली निवासी 32 वर्षीय एक युवक की इलाज के दौरान केडी मेडिकल कॉलेज में गई। वहीं नयति हॉस्पिटल में अलीगढ़ के 73 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इधर, बलदेव के खप्परपुर, हयातपुर, कोसीकलां, छाता, नवादा, राया, नौहझील, चौमुहां, गोवर्धन के अलावा नयति अस्पताल, केडी मेडिकल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, मिलिट्री हॉस्पिटल, जिला जेल के बंदी, कृष्णानगर, फरह, कोसीखुर्द, वसुंधरा व्यू, कृष्णाधाम कॉलोनी, आनंदलोक, गोवर्धन रोड, राधा टाउन, महोली रोड, मंडी समिति, मोतीकुंज और शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा वृंदावन के ब्रह्मकुंड, कैलाश नगर, केशवकुंज में संक्रमण के केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन


24 घंटे में 1836 मरीज ठीक हुए
डीएम नवनीत सिंह चहल के अनुसार जनपद में कोविड-19 के कुल 19906 में से 17796 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 1836 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने बताया कि 94 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी तथा कंटेनमेंट जोन की निगरानी सख्ती के साथ की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल चोरी: मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी, सोती रही पुलिस
हैवानियत: पति ने गर्भवती पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, गुप्तांग पर किए थे प्रहार, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed