{"_id":"60a671808ebc3e36af2ec5ff","slug":"oil-stolen-from-mathura-refinery-at-jalandhar-pipe-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरी: मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी, सोती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल चोरी: मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी, सोती रही पुलिस
Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
सार
इंडियन ऑयल के मुख्य परिचालान प्रबंधक श्रीशष कुमार वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन में प्रेशर डॉउन होने पर शक हुआ। पेट्रोलिंग कराई गई तो दो जगह बैल्डिंग होती मिली, वहीं एक जगह बॉल्व लगा मिला।
विज्ञापन
तेल रिफायनरी
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में वॉल्व से लगाकर लाखों रुपये की तेल चोरी का खुलासा होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अब पुलिस की नजरें तेल माफिया पर आकर टिक गईं हैं। पुराने तेल चोरी के मामले खंगालकर तेल माफिया की पहचान की जा रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही पाइप लाइन में सेंध लगाने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
छाता के गांव रनवारी में जालंधर की पाइप में सेंध लगने का खुलासा 16 मई को रिफाइनरी इंडियन ऑयल के परिचालन विभाग को हुआ था। उसके बाद मुख्य प्रबंधक श्रीशष कुमार वर्मा ने 19 मई को छाता कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होते ही छाता पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उस स्थल पर जाकर देखा तो वास्तव में वॉल्व लगाकर पाइप लाइन में सेंध लगाई गई थी। पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं कि आखिरकार कहां और कैसे हुई तेल चोरी। इन चोरियों में कौन-कौन शामिल रहा, यह रिकॉर्ड भी पुलिस एकत्रित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
प्रेशर डाउन होने पर तेल चोरी का लगा पता
इंडियन ऑयल के मुख्य परिचालान प्रबंधक श्रीशष कुमार वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन में प्रेशर डॉउन होने पर शक हुआ। पेट्रोलिंग कराई गई तो दो जगह वैल्डिंग होती मिली, वहीं एक जगह वॉल्व लगा मिला। इससे यह साफ हो गया कि चोरी तो हुई है। इसकी जानकारी दिल्ली मुख्य ऑफिस को दे दी गई है। कितना तेल चोरी हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
2017 में हुई करोड़ों रुपये की हुई तेल चोरी
तेल चोरी का यह पहला मामला नहीं है। फरवरी-2017 में भी थाना हाइवे क्षेत्र में जालंधर की पाइप लाइन में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की तेल चोरी को अंजाम दिया था। खुलासा होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल और उसके गुर्गों को पकड़कर जेल भी भेजा था। चोरी किए गए तेल को तेल माफिया ने बड़े ही इत्मीनान से अपने पेट्रोल पंपों और गुर्गों के पेट्रोल पंपों पर खपाया था। एक बार फिर छाता में हुई तेल चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एसपी देहात श्रीशचंद का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। तेल माफिया की पहचान करके रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही तेल माफिया पर शिकंजा कसते हुए हैं तेल चोरी में लिप्त लोगों को पकड़ा जाएगा।
तीन से चार हजार लीटर तेल हुआ चोरी
कोतवाल छाता रवि त्यागी में बताया कि गांव रनवारी में सेंध लगाकर तीन से चार हजार लीटर की चोरी हुई है। हालांकि रिफाइनरी का इंडियन ऑयल फिलहाल कुछ नहीं बता रहा। जल्द ही इसमें लिप्त तेल चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
#LadengeCoronaSe: सतर्कता ही नहीं, दूसरों की भी चिंता कर रहे, कॉलोनीवासी करते हैं गाइड लाइन का पालन
मैनपुरी में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, रहम की भीख मांगता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे