फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Update Case In Agra One More Positive Now Five Active Cases

आगरा में कोरोना संक्रमण: फिर मिला एक नया पॉजिटिव मिला, एक ठीक भी हुआ, बढ़े सक्रिय मरीज

Mon, 18 Oct 2021 12:21 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Oct 2021 12:21 PM IST
सार

आगरा में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 458 है। वहीं अब तक 18 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जिला प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि मास्क पहनकर बाजार में निकलें।

विज्ञापन
Corona Virus Update Case In Agra One More Positive Now Five Active Cases
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रविवार को 4,275 लोगों की कोरोना जांच में एक नया संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में एक मरीज ठीक भी हुआ है। जिले में अब पांच सक्रिय मरीज हैं। कुल 18.59 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25,764 मरीजों में से 25,301 मरीज ठीक हो चुके हैं। 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि त्योहार निकट होने के कारण बाजारों में एहतियात बरतें। मास्क पहनकर ही घर से निकलें और हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। 
विज्ञापन

अब तक 27.32 लाख को टीका लगा

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार के लिए 401 बूथ बनाए हैं। सुबह आठ बजे से टीकाकरण शुरू हो गया है। जिन लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, उनको टीका लगवाने में प्राथमिकता दी जा रही है। मौके पर भी पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जा रहा है। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 31.50 लाख लोगों को टीका लगना है। इसमें से 27.32 लाख को टीका लगा है, जिनमें से 20.91 लाख कसे पहला डोज लग चुका है। 6.41 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, इनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
विज्ञापन


आगरा में डेंगू के छह मरीज समेत सात मरीज मिले
आगरा में डेंगू भी लोगों को परेशान कर रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से आगरा के सबसे ज्यादा छह मरीज हैं। हाथरस का एक मरीज है। अभी वार्ड में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। नौ मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि छह नए मरीज मिलने से डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 332 हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मालखाने में 25 लाख की चोरी प्रकरण: ...तो सफाईकर्मी ने लगाई थी सेंध, तलाश में जुटी पुलिस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed