{"_id":"616d14e871571507dd5f96e2","slug":"agra-police-search-sweeper-of-jagdishpura-station-in-case-of-25-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा मालखाने में 25 लाख की चोरी प्रकरण: ...तो सफाईकर्मी ने लगाई थी सेंध, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मालखाने में 25 लाख की चोरी प्रकरण: ...तो सफाईकर्मी ने लगाई थी सेंध, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 18 Oct 2021 12:02 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:02 PM IST
सार
आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से हुई 25 लाख रुपये की चोरी में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। थाने में रोजाना आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने सफाईकर्मचारी को जब पूछताछ के लिए बुलाया तो वह गायब मिला। इससे पुलिस का संदेह गहरा गया है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाने के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख रुपये की चोरी का शक एक सफाईकर्मी पर है। सफाईकर्मी थाने में भी सफाई का काम करता है। घटना के बाद से अपने घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि थाना जगदीशपुरा के मालखाने में शनिवार रात को सेंध लगाई गई थी। पिछला दरवाजा और खिड़की तोड़कर मालखाने से 25 लाख रुपये चोरी किए थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने इंस्पेक्टर अनूप कुमार तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।
चोरी में किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा जताया गया था। पुलिस ने 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसमें चौकीदार और अन्य भी शामिल थे। सफाई कर्मचारी को भी शक के घेरे में लिया गया था। पुलिस सफाई कर्मचारी के घर पहुंची। उसका घर खंगाला। सूत्रों की मानें तो घर में कुछ कैश मिला। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी के बारे में परिजन नहीं बता सके उन्हें यह नहीं पता था वह कहां गया हुआ है। पुलिस अब सफाई कर्मचारी की तलाश में जुट गई है। सफाई कर्मचारी के दो भाई पुलिस को मिल गए हैं। एक थाने में बैठा है। दूसरा पुलिस के साथ सफाई कर्मचारी की तलाश में जुटा है। 25 लाख की चोरी में पुलिस को अब पूरा शक सफाई कर्मचारी पर ही है।
विज्ञापन
आगरा के थाने में 25 लाख की चोरी: सुरक्षित नहीं मालखाने में रखे करोड़ों के जेवरात और असलाह, तीन साल पहले रिवॉल्वर कारतूस हुए थे चोरी