{"_id":"5ea7c02b633e09566e5fcfc7","slug":"corona-virus-update-14-hotspot-closed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः बंद किए 14 हॉटस्पॉट, 48 घंटों में छह हजार घरों में हेल्थ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बंद किए 14 हॉटस्पॉट, 48 घंटों में छह हजार घरों में हेल्थ सर्वे
Tue, 28 Apr 2020 11:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:05 AM IST
सार
आगरा के नोडल अधिकारी ने बताया कोई संदिग्ध नहीं मिला, 250 टीमें लगाईं हैं
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में 14 हॉटस्पॉट बंद कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में किसी में 22 तो किसी में 55 दिन से कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। पहले इन इलाकों में 27 संक्रमित मिले थे। अब जिले में 30 हॉटस्पॉट में 93 एपिसेंटर सक्रिय हैं। इनमें रोज नए संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
हॉटस्पॉट में 48 घंटों में छह हजार घरों में किया हेल्थ सर्वे
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग सोमवार से शुरू हो गई। 48 घंटे में 250 टीमों ने 5958 घरों में हेल्थ सर्वे किया। ये वो इलाके हैं जहां सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। लेकिन, यहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। यह कहना है आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार का। उन्होंने तीसरे दिन हॉटस्पॉट की समीक्षा की फिर क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव व आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार सुबह सबसे पहले प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक कर एक्टिव हॉटस्पॉट की समीक्षा की। फिर उन्होंने एडीजी के साथ कीठम स्थित क्वारंटीन सेंटर्स का निरीक्षण किया।

सीडीओ व एडीएम प्रोटोकॉल को यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बीते 48 घंटे में हॉटस्पॉट में डोर टू डोर सर्विलांस में 5958 घरों में जाकर जांच की गई। 250 टीमें लगाई हैं। 322 घरों की जांच मंगलवार को पूरी होगी।
केजीएमयू में अब आगरा के 200 सैंपल की जांच हो सकेगी
प्रमुख सचिव ने बताया कि केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय) लैब में अब आगरा के 200 सैंपल की जांच हो सकेगी। इसकी अनुमति मिल गई है। इससे एक तरफ सैंपलिंग बढ़ेगी, दूसरी तरफ रिपोर्ट जल्दी आ सकेगी। नोडल अधिकारी ने एक्टिव हॉटस्पॉट की समीक्षा में अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी की प्रगति जानी।

ये हॉटस्पॉट हुए कोरोना मुक्त
संक्रमित इलाका संक्रमित केस अंतिम केस मिला कोई नया केस नहीं
1. मास्टर प्लान रोड खंदारी 5 3 मार्च 55 दिन
2. होटल क्रिस्टल सरोवर 1 5 मार्च 53 दिन
3. नगला पदी 2 7 मार्च 51 दिन
4. रेलवे कॉलौनी,कैंट 1 12 मार्च 46 दिन
5. कमला नगर 2 25 मार्च 33 दिन
6. एमीनेंट अपार्टमेंट 1 26 मार्च 32 दिन
7. मोहनपुरा,रावली 1 29 मार्च 29 दिन
8. कृष्णा विहार जीवनी मंडी 3 1 अप्रैल 27 दिन
9. खड़ी जुम्मा, फुव्वारा 1 1 अप्रैल 27 दिन
10. चारसू गेट 2 2 अप्रैल 26 दिन
11. जगदीशपुरा 3 3 अप्रैल 25 दिन
12. हसनपुर खंदौली 2 6 अप्रैल 22 दिन
13. मघटई बिचपुरी 2 2 अप्रैल 26 दिन
14. सैंया, झीलरा 2 6 अप्रैल 22 दिन