फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरीः संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा, बेवर में मिला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 24 Jun 2020 01:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 01:18 AM IST
सार

अब कुल संख्या हुई 212

विज्ञापन
Corona Virus Two Positive Case Found Today In Mainpuri Update News
मैनपुरी में कोरोना वायरस के चलते सील किया एरिया - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला छपट्टी में एक और बेवर कस्बा में एक संक्रमित मिला है। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 212 हो गई है। बता दें कि मैनपुरी शहर का बाजार 72 घंटे के लिए बंद किया गया है।


आगरा में दो और कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 79 पर पहुंचा मौत का आंकड़ा
Corona Virus Two Positive Case Found Today In Mainpuri Update News
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील की गली - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला छपट्टी में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 28 लोगों की स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग कराएगा। मंगलवार को मोहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए 28 लोगों की पहचान करने के बाद उन्हें नोटिस दिया। सभासद राजेंद्र बाबू पहलवान की मौजूदगी में संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के बाद टीम प्रभारी ने चिन्हित किए गए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के संपर्क में आए 28 लोगों की उनके घरों पर ही सैंपलिंग कराएगी। जिन्हें नोटिस दिया गया है। वह लोग घरों पर ही रहें। अगर कोई घर पर नहीं मिलता है तो उसको तलाश करने के बाद जबरन ले जाकर उसकी सैंपलिंग कराई जाएगी। 
 
Corona Virus Two Positive Case Found Today In Mainpuri Update News
पुलिस ने बंद कराईं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट आने तक संबंधित को क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाएगा। वहीं, नगर पालिका की टीम ने मोहल्ले की गलियों सहित संक्रमित के मकान और दुकान को सैनिटाइज भी किया। मोहल्ले में पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह ने दुकानदारों को हिदायत दी कि किसी हालत में दुकान नहीं खोलें। बैरियर से बाहर नहीं निकलें। अगर दुकान खोली तो कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Two Positive Case Found Today In Mainpuri Update News
क्रिश्चियन कॉलेज की तरफ रास्ता बंद कराते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर दीवानी के 10 कर्मचारियों की मंगलवार को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल में सैंपलिंग कराई गई है। दीवानी का एक कर्मचारी पहले ही संक्रमित मिल चुका है। दीवानी के कुल 37 न्यायिक कर्मचारियों की अभी तक सैंपलिंग कराई जा चुकी है। 
विज्ञापन
Corona Virus Two Positive Case Found Today In Mainpuri Update News
संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टी के बाद लौटे न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के काम संभालने से पहले उनकी कोरोना जांच कराने के हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं। जिसके चलते काम पर लौटने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराई जा रही है। दीवानी के 10 और कर्मचारियों की मंगलवार को कोरेना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने तक उनको होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इससे पहले दो बार में 27 कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। जिनमें से एक न्यायिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। दीवानी के कुल 37 न्यायिक कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। वहीं, स्पेशल जज डकैती कोर्ट के एक कर्मचारी का पुत्र पहले ही कोरोना संक्रमित मिल चुका है। जिसके चलते स्पेशल जज डकैती कोर्ट बंद चल रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed