{"_id":"5e6ca1048ebc3ea4b978144f","slug":"corona-virus-suspected-patient-journey-in-gatiman-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: गतिमान एक्सप्रेस की जिस बोगी में बैठी संदिग्ध मरीज, उसमें सफर करने वालों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: गतिमान एक्सप्रेस की जिस बोगी में बैठी संदिग्ध मरीज, उसमें सफर करने वालों की तलाश
Sat, 14 Mar 2020 09:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ इटली से लौटी एक महिला सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डालकर आगरा आ गई। कैंट क्षेत्र की रहने वाली महिला में कोरोना वायरस की आशंका है। उसके पति में वायरस की पुष्टि हुई है। वो बंगलूरू में भर्ती है।
पति को छोड़कर महिला पहले बंगलूरू से दिल्ली आई, फिर वहां से गतिमान एक्सप्रेस से आगरा आ गई। ट्रेन के जिस कोच में आई थी, उसके 40 यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग को तलाश है। इनके सैंपल लिए जाएंगे। इनकी सूची डीआरएम ने जिलाधिकारी को भेजी है।
इन यात्रियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके मिलने पर इन्हें 14 दिन निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीम उस कोच के अलावा आस-पास के कोच में आए यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी।

परिजनों के सैंपल लिए गए
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इस संबंध में डीआरएम आगरा से बात की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि नौ मार्च को युवती बंगलूरू से दिल्ली हवाई जहाज से आई। दिल्ली से गतिमान एक्सप्रेस से आगरा पहुंची थी।
रेलवे दफ्तर में रडार पर कर्मचारी
कोराना संदिग्ध युवती के पिता रेलवे में अधिकारी है। एक पुत्री भी रेलवे में कायर्रत है। रेलवे दफ्तर में पिता व पुत्री के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की स्क्रीनिंग भी होगी। डीएम ने इसके लिए डीआरएम को पत्र भेजा है।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रमुख सचिव ने कमिश्नर, डीएम, स्वास्थ्य विभाग, एसएन मेडिकल कॉलेज समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संबंध में रोकथाम व बचाव इंतजामों की समीक्षा के लिए मैराथन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।