फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Suspect Run Away Form Jalandhar Addmited in Hospital

मोबाइल लोकेशन से ट्रेस किए कोरोना संदिग्ध पिता-पुत्र, अस्पताल में भर्ती, बाहर पुलिस का पहरा

Tue, 17 Mar 2020 01:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Mar 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Suspect Run Away Form Jalandhar Addmited in Hospital
जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala
जालंधर से सोमवार सुबह आगरा आए कोरोना संदिग्ध पिता-पुत्र को उनके घर से ले जाकर रैपिड एक्शन टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वे यहीं के रहने वाले हैं। लखनऊ कंट्रोल रूम से उनके आने की सूचना पर प्रशासन तेजी से हरकत में आया। 
विज्ञापन


घर से पहले रेलवे स्टेशन पर दोनों की तलाश की गई लेकिन वहां नहीं मिले थे। स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के बाद 24 घंटे के लिए दोनों को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


60 वर्षीय पिता और 34 वर्षीय पुत्र व्यवसायी हैं। दोनों व्यापार के सिलसिले में पंजाब के जालंधर गए थे। आशंका है कि वहां दोनों किसी संक्रमित रोगी के संपर्क में आए परंतु जालंधर में जांच नहीं कराई। जालंधर से समता एक्सप्रेस से आगरा चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ कंट्रोल रूम से मिली सूचना

पंजाब से लखनऊ कंट्रोल रूम में यह सूचना पहुंची। लखनऊ से आगरा कंट्रोल रूम को अलर्ट किया। डीएम प्रभु एन सिंह ने दोनों को ट्रेस करने के लिए चार रैपिड रिस्पांस टीमें लगाई। डीएम ने बताया कि दोनों को भर्ती करा दिया गया है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा ने बताया कि पिता-पुत्र की स्क्रीनिंग की गई है। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 24 घंटे तक इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा।

मोबाइल लोकेशन से ट्रेस किया

कैंट रेलवे स्टेशन पर टीम इंतजार करती रही। पिता-पुत्र टीम की नजरों में नहीं आए और अपने घर पहुंच गए।  इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को घर से ट्रेस किया गया।

वार्ड के बाहर पुलिस का पहरा

कोराना वायरस संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल से न भाग जाए इसके लिए वार्ड के बाहर पुलिस का पहरा है। चार सिपाही मरीजों पर 24 घंटे नजर रखने को आइसोलेशन वार्ड पर तैनात किए हैं।

रेलवे अधिकारी पर दर्ज हो चुका है केस 

इससे पहले बंगलुरू से आई रेलवे अधिकारी की बेटी बगैर परीक्षण कराए घर चली गई थी। घर पर टीम पहुंची तो पिता ने झूठ बोल दिया कि वह दिल्ली जा चुकी है। बाद में जांच रिपोर्ट आई तो युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। इस पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

रेलवे दफ्तर में कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई 

रेलवे अधिकारी की बेटी में कोरोना मिलने के बाद रेलवे के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दफ्तरों को सेनेटाइज भी किया। युवती जिस गतिमान ट्रेन से आई थी, उसके 40 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed