{"_id":"5f1a68858ebc3e63a81dcc21","slug":"corona-virus-sucpets-drinks-12-lakh-rupees-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः कोरोना वायरस संदिग्ध क्वारंटीन केंद्रों पर पी गए 12 लाख का पानी, लटका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कोरोना वायरस संदिग्ध क्वारंटीन केंद्रों पर पी गए 12 लाख का पानी, लटका भुगतान
Fri, 24 Jul 2020 10:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:21 AM IST
सार
- ताजनगरी में 14 से अधिक क्वारंटीन सेंटर्स बनाए
- साढ़े छह हजार से अधिक लोगों को रखा गया था
विज्ञापन
पानी की बोतल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस संदिग्ध क्वारंटीन सेंटर्स में 12 लाख का पानी पी गए। पानी के बिल दो माह से अधर में लटके हैं। भुगतान से सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है। जबकि भूजल पीने योग्य नहीं होने की शर्त पर ही अप्रैल-मई में क्वारंटीन किए लोगों को मिनरल वॉटर उपलब्ध कराई गई थीं।
ताजनगरी में 14 से अधिक क्वारंटीन सेंटर्स बनाए गए थे। जहां साढ़े छह हजार से अधिक लोगों को रखा गया था। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन दो बोतल मिनरल वॉटर दिया गया। जब खर्च का सत्यापन हुआ तो उसमें 12 लाख के पानी का बिल बना।
इनके भुगतान के लिए प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी। शासन ने भुगतान के लिए फंड नहीं दिया। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया सरकार से पानी के भुगतान की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया है। इस संबंध में डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा पानी की बोतलें सामाजिक संस्थाओं ने उपलब्ध कराई हैं। शासन उनका भुगतान नहीं करेगा।

एक लाख बोतल बांटी गई
क्वारंटीन सेंटर्स में संदिग्ध मरीजों को एक लाख से अधिक बोतल बांटी गई। इनमें आईसोलेशन में भर्ती मरीज भी शामिल रहे। एडीएम सिटी ने बताया आगरा में भूजल खारा था। पीने योग्य नहीं था। इसलिए कोरोना संदिग्धों को मिनरल वॉटर उपलब्ध कराया गया। करीब एक लाख बोतल का बिल बकाया है।