फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona virus Positive Woman Gives Birth Child Delivers Baby In Sn Medical

कोरोना संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी करा रहे 'धरती के भगवान', एसएन में अब तक 18 प्रसव

Fri, 22 May 2020 11:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 May 2020 11:04 AM IST
सार

कोरोना वायरस से संक्रमित महिला एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
Corona virus Positive Woman Gives Birth Child Delivers Baby In Sn Medical
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का प्रसव कराया। यह 18वीं संक्रमित गर्भवती का प्रसव हुआ है। नवजात को बाल रोग विभाग के नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


पटेल नगर, जीवनी मंडी निवासी 22 साल की गर्भवती महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है। एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। प्रसव पीड़ा होने पर लेबर रूप में लेकर गए। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह के नेतृत्व में डॉ. अनु पाठक, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. श्रुति, डॉ. रूबी और  नस्थीसिया विभाग की डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. दिव्या की मदद से ऑपरेशन कर प्रसव कराया। डेढ़ किलो वजनी बच्चे को नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जयपुर से 200 किमी पैदल चली गर्भवती ने सड़क पर जन्मा ‘प्रकाश’, आगरा में 24 घंटे किया बस का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं और ऑपरेशन कराने के लिए करा रहे काविड जांच
जिला अस्पताल में गर्भवती महिला और ऑपरेशन कराने वाले मरीज कोविड-19 की जांच कराने के लिए जा रहे हैं। यहां रोजाना 40 से 50 मामले आ रहे हैं। निजी अस्पताल के मरीज जांच कराने ज्यादा आ रहे हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए नमूना देने के लिए अलग व्यवस्था है। चलने-फिरने में लाचार मरीजों के लिए व्हील चेयर, स्ट्रेचर की व्यवस्था भी है।

कार में बच्चे को रक्त चढ़ाता हुआ फोटो वायरल
लाल रंग की कार का फोटो वायरल हुआ है। कार में एक बच्चे को लिटाकर खून चढ़ाया जा रहा था। दोपहर में यह कार एसएन मेडिकल कॉलेज से होकर गुजरी थी। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed