{"_id":"5f721d2e3a9ecb435e22d9ae","slug":"corona-virus-positive-doctor-check-patients-on-clinic-in-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर देखता रहा मरीज, क्लीनिक पर आई मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर देखता रहा मरीज, क्लीनिक पर आई मरीजों की भीड़
Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM IST
सार
चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद टीम पहुंची थी। जहां चिकित्सक ने स्वयं को घर में ही क्वारंटीन होने की बात कही थी। क्लीनिक
बंद करने के लिए कहा गया था, तब क्लीनिक बंद कर लिया था। कुछ देर बाद फिर से क्लीनिक खुलने पर बंद कराने को कहा लेकिन
पॉजिटिव आए चिकित्सक के पुत्र क्लीनिक पर बैठे रहे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित चिकित्सक क्लीनिक पर मरीज देखता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में चिकित्सक ताऊ और उसका डॉक्टर भतीजा कोरोना पॉजिटिव हो गए। रिपोर्ट आने के बाद भी डॉक्टर मरीजों को देखता रहा। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को बंद कराया लेकिन लापरवाह डॉक्टर ने टीम के जाने के बाद फिर से क्लीनिक खोल दिया। इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से की गई है।
स्टेशन रोड पर दो चिकित्सक भाइयों के क्लीनिक हैं। मरीजों को देखते हुए एक चिकित्सक भाई के चिकित्सक पुत्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। विगत 21 सितंबर को उसकी कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। चिकित्सक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था।
ये भी पढ़ें- आगराः आईपीएल पर सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार, पुलिस की रडार शहर के सटोरिये
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत 23 सितंबर को उनके संपर्क में आने वाले परिवार के बाकी सदस्यों की भी जांच कराई गई। सोमवार को उनमें से परिवार के ही चिकित्सक ताऊ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट आने के बाद भी चिकित्सक अपना क्लीनिक खोलकर मरीजों को देखते रहे। शाम करीब चार बजे जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्लीनिक बंद करा दिया था। कुछ देर के लिए क्लीनिक बंद कर दिया गया लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से क्लीनिक को खोलकर मरीजों को देखते हुए।

चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद टीम पहुंची थी। जहां चिकित्सक ने स्वयं को घर में ही क्वारंटीन होने की बात कही थी। क्लीनिक बंद करने के लिए कहा गया था, तब क्लीनिक बंद कर लिया था। कुछ देर बाद फिर से क्लीनिक खुलने पर बंद कराने को कहा लेकिन पॉजिटिव आए चिकित्सक के पुत्र क्लीनिक पर बैठे रहे। इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है। डॉ. संजीव वर्मा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टूंडला
टूंडला में संक्रमित चिकित्सक द्वारा मरीजों को देखने का मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने इस तरह की कोई शिकायत की है। यदि ऐसा है तो चिकित्सक के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जांच कराई जाएगी। डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ