{"_id":"5e8f5b5b8ebc3e760703368f","slug":"corona-virus-positive-cases-in-agra-march-and-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आगरा में इस तरह बढ़ा कोरोना का ग्राफ, हर तीन घंटे में एक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: आगरा में इस तरह बढ़ा कोरोना का ग्राफ, हर तीन घंटे में एक संक्रमित
Fri, 10 Apr 2020 10:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर चल रही ताजनगरी में अप्रैल के पहले आठ दिनों का औसत देखा जाए तो हर तीन घंटे में एक संक्रमित मिला है। यह रफ्तार कितनी तेज है इसका अंदाजा मार्च के आंकड़ों से होता है जब 31 दिनों में 12 मरीज मिले थे। औसत तीन दिन में एक का था। उनमें से आठ ठीक होकर घर जा चुके हैं।
तब संक्रमण शहर तक सीमित था, अब देहात में भी जा चुका है। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है। अब तक मिले 89 संक्रमितों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। एक महिला की मौत भी हो चुकी है।
20 इलाके ऐसे हैं जहां एक से ज्यादा मरीज मिले हैं। इन्हें हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इनकी संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि मरीजों का मिलना जारी है। अब तक लगभग 1700 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। लगभग 1800 लोग शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए हैं। हॉट स्पॉट में लगभग 850 परिवार हैं। इनके घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है।

इसलिए बढ़ा संक्रमण
पुलिस ने शहर से देहात तक 143 जमाती ढूंढकर स्वास्थ्य विभाग के हवाले किए। इनमें से अब तक 48 को संक्रमण मिल चुका है। दिल्ली मरकज से 28 लौटे थे। अन्य को उनके संपर्क से संक्रमण हुआ।
ये जमाती शहर की 13 मस्जिदों में ठहरे थे। 10 बस्तियों में भी गए थे। इन बस्तियों के सैंकड़ों लोग इनके संपर्क में आए। उनमें से 100 की ही सूची अब तक पुलिस बना पाई है। इन सभी के सामने आने और उनके नमूने हो जाने पर ही पूरी तस्वीर सामने आ पाएगी।
विदेश से आए लोग संक्रमण साथ लाए
शहर में संक्रमण बढ़ने की दूसरी वजह विदेश से आए लोग हैं। कुल 336 लोगों ने विदेश से आने की जानकारी दी। दो ऐसे मिले जो संक्रमित थे लेकिन उन्होंने जानकारी नहीं दी। विदेश से आए लोगों में से 11 में संक्रमण मिला।
इनसे इनके परिजन और अन्य लोग संक्रमित हुए। उनकी संख्या 20 से ज्यादा है। अगर विदेश से आए लोग घर न जाकर सीधे किसी क्वारंटीन सेंटर में चले जाते तो संख्या इतनी न बढ़ती। शासन को भेजी गई प्रशासन की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है।