{"_id":"5ea9778fa743401dbc4793c7","slug":"corona-virus-mathura-live-update-two-posotive-case-found-today-total-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः महिला समेत दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में 16 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः महिला समेत दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में 16 हुई संक्रमितों की संख्या
Wed, 29 Apr 2020 06:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छटीकरा क्षेत्र की महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं, शहर के छत्ता बाजार के हनुमान गली के रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों जगह पर डेरा डाल दिया है। कई लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दो और पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या 16 हो गई है।
मथुरा में एंबुलेंस मालिक के पास फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल से बुधवार को फोन आया, जिसमें उसे बताया गया कि 27 अप्रैल को एंबुलेंस द्वारा मथुरा के जिस मरीज को लाकर भर्ती कराया गया था, उसकी रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई है जिसमें, उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है।
यह सुनकर एंबुलेंस मालिक और चालक के होश उड़ गए और दोनों लोग सुबह जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एंबुलेंस मालिक ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी कि शहर के होलीगेट के अंदर छत्ता बाजार स्थित हनुमान गली निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति को पेट में दर्द की समस्या हुई।

तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे मथुरा के भूतेश्वर स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए थे। यहां तबियत में सुधार न होने के बाद एंबुलेंस द्वारा उसे फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कराई गई जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शहर के बीच एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से अधिकारियों में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के घर पहुंचकर उसके परिवार के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है।
वहीं दूसरा केस गांव छटीकरा का आया है। छटीकरा निवासी 24 वर्षीय महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। चार दिन पूर्व सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर महिला के रेंडम सैंपल लिए गए थे। बुधवार को इस महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों रोगियों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
छटीकरा क्षेत्र के बाईपास नयति अस्पताल के निकट निवासी 24 वर्षीय महिला और छत्ता बाजार हनुमान गली निवासी व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोनों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। - डॉ. शेर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा