{"_id":"5fc8ec4c8ebc3e9b8d708eeb","slug":"corona-virus-mainpuri-two-covid-patients-died-in-saifai-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus In Mainpuri: कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने तोड़ा दम, 63 पहुंची मृतक संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus In Mainpuri: कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने तोड़ा दम, 63 पहुंची मृतक संख्या
Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
सार
- अलग-अलग क्षेत्रों में 14 कोरोना संक्रमित मिले
- संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3520 हो गई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती मैनपुरी की कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या 63 हो गई है। वहीं गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 14 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3520 हो गई है।
शहर के सिंधिया तिराहा निवासी 70 वर्षीय महिला को अस्थमा की परेशानी होने पर 21 नवंबर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। हालत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान बुधवार रात महिला की मौत हो गई।
वहीं शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी 55 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित मिलीं। बुधवार रात उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को कस्बा बेवर और शहर के मोहल्ला देवपुरा में दो-दो, घिरोर के भैंसामई, करहल के किरथुआ, नगला भगिया, शहर के मोहल्ला आवास विकास, देवी रोड, झंडाहार, जीवालाल कॉलोनी, ज्योंती रोड और नगला मूले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

सीएमओ के निर्देश पर देवपुरा में कराई गई जांच
शहर के मोहल्ला देवपुरा में महिला की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद गुरुवार को सीएमओ के निर्देश पर शिविर लगाया गया। शिविर में 150 लोगों के नमूने लिए गए। डॉ. अनिल यादव, डॉ. अंकित यादव, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, रवींद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।
कुरावली में 257 लोगों ने कराई जांच
कुरावली में स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच की। 192 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई। वहीं 65 लोगों की जांच के लिए नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।