फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Mainpuri Live 12 New Positive Case Today

मैनपुरीः तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 12 नए मरीज मिले, 229 हुई संक्रमितों की संख्या

Sat, 27 Jun 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Jun 2020 12:22 AM IST
सार

अब तक 229 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
 

विज्ञापन
Corona Virus Mainpuri Live 12 New Positive Case Today
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना वायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है, शुकवार सुबह आई रिपोर्ट में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 229 हो गई है।
विज्ञापन


संक्रमित की मौत के 36 घंटे बाद सील हुआ सिंहपुर हविलिया 

कोरोना से संग्रह अमीन सेवक की मौत के 36 घंटे तक उसके गांव को सील नहीं किया गया। बुधवार को प्रधान की मांग के बाद भी प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया था। गुरुवार दोपहर बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने गांव की गलियों को सील किया। थाना एलाऊ के गांव सिंहपुर हविलिया निवासी संग्रह अमीन सेवक की मंगलवार देर रात सैफई में कोरोना से मौत हो गई थी। बुधवार को गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया था।
विज्ञापन


सुहाग नगरी में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, पांच सौ के पार हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित की मौत के बाद प्रशासन को गांव सील कर देना चाहिए था लेकिन बुधवार को गांव सील नहीं किया गया। इस पर ग्राम प्रधान ने गांव सील कराने की मांग की थी। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक 36 घंटे तक लापरवाही करते रहे। इसके बाद गुरुवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और एलाऊ पुलिस ने गांव की गलियों को सील कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें घरों में रहने के निर्देश दिए।  राजलपुर और नगरिया को सैनिटाइज भी कराया गया। यहां से संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भी भेजा गया है। 
 

दिल्ली से लौटी महिला मिली पॉजिटिव

दिल्ली से लौटी एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। महिला कुरावली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। महिला ने खुद ही अपनी जांच कराई थी। बुधवार रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

कुरावली क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी एक महिला अपने बीमार पिता को देखने दिल्ली गई थी। यहां 19 जून को पिता की मौत के बाद वह सीधे कन्नौज के विशुनगढ़ स्थित अपने मायके चली गई थी। इसके बाद 21 जून को महिला ने मैनपुरी पहुंचकर जिला महिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था और वापस विशुनगढ़ ही चली गईं। 24 जून को आई रिपोर्ट में पता चला कि महिला कोरोना संक्रमित है।

इसके बाद महिला को भोगांव स्थित कोविड केयर सेंटर में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया। अब महिला के संपर्क में वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एहतियात के तौर पर बरौलिया में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। उप जिलाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला गांव नहीं आई थी, इसलिए गांव को सील नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed