{"_id":"5ee3a5778ebc3e42b76cc9e7","slug":"corona-virus-mainpuri-13-positive-case-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः 13 नए कोरोना संक्रमित मिले, 117 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः 13 नए कोरोना संक्रमित मिले, 117 हुई मरीजों की संख्या
Sat, 13 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:07 AM IST
सार
63 लोगों का मैनपुरी, सैफई, तिर्वा और आगरा में चल रहा है उपचार
विज्ञापन
पुलिस लाइन को सील कर दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 13 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 117 पहुंच गई है। जिले में अब तक 50 लोगों कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जबकि 63 लोगों का मैनपुरी, सैफई, आगरा और तिर्वा में उपचार चल रहा है। अब तक चार लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को मैनपुरी शहर की पुलिस लाइन में एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। वहीं नगला पाई में एक युवती और नगला मूले में एक युवक संक्रमित पाया गया। भोगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। बेवर के गांव नगला बाग में एक वृद्धा सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एलाऊ क्षेत्र के गांव टिकसुरी में दिल्ली से आया युवक संक्रमित मिला।
ये भी पढ़ें: यूपी: आगरा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 100 दिन में कोरोना संक्रमित 1000 के पार
विज्ञापन
सुल्तानगंज के टुडारी हुमायूंपुर में भी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। जबकि शहर के निकटवर्ती गांव औडेंय पड़रिया में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इन सभी 11 कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है। जबकि आगरा में हुई जांच के दौरान शहर का एक युवक संक्रमित पाया गया। सैफई में हुई जांच में किशनी की एक वृद्धा संक्रमित निकली। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिले हैं उन क्षेत्रों को स्वास्थ्य
विभाग ने सैनिटाइज कराया है।

कांस्टेबल की रिश्तेदार संक्रमित, पुलिस लाइन सील
एसपीओ कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस लाइन में रह रही उसकी रिश्तेदार युवती कोरोना संक्रमित निकली है। कोरोना संक्रमित युवती को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। वहीं एसपीओ कार्यालय और पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है।
एसपीओ कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल की रिश्तेदार पिछले कुछ दिनों से पुलिस लाइन में कांस्टेबल के आवास पर रह रही है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना संक्रमित निकली। एसपी के निर्देश पर युवती को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। वहीं एसपीओ कार्यालय को सील कराते हुए महिला कांस्टेबल और संक्रमित युवती के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से एसपीओ कार्यालय और पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। 72 घंटे तक सभी को अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ही पुलिस तैनात कर दी गई है।

नगला पाई और नगला मूले में भी मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला नगला मूले में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। यह युवक हाल ही में दिल्ली से आया था। वहीं नगला पाई निवासी एक युवती भी कोरोना संक्रमित निकली है। यह युवती एटा से आई थी। इन दोनों इलाकों में भी संक्रमित के घरों को जाने वाली गलियों को सील कर दिया गया है। लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।