फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Total 12 And 10 Positive In Karhal

मैनपुरीः 320 रिपोर्ट में 12 निकले कोरोना पॉजिटिव, करहल में सबसे अधिक 10 संक्रमित

Sat, 27 Jun 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Jun 2020 10:14 AM IST
सार

  • 10 को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में कराया गया भर्ती 
  • 172 लोग अब तक ठीक हुए
  • 50 लोगों का उपचार जारी
  • सात लोगों की मौत हो चुकी 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Total 12 And 10 Positive In Karhal
करहल में दस संक्रमित मिलने के बाद बाजार में पहुंचे एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शुक्रवार रात को अलग-अलग क्षेत्रों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। 172 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 50 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमित में एक नोएड का स्टाफ नर्स है तो दूसरा सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से जिले के 320 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 10 संक्रमित कस्बा करहल के रहने वाले हैं, जो पूर्व में संक्रमित पाए गए चार मरीजों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन


फिरोजाबादः मैनपुरी का युवक और सेवानिवृत्त दरोगा कोरोना संक्रमित, 506 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक युवक कैलाश हॉस्पिटल नोएडा में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत है। कैलाश हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया गया है। उसकी जांच भी नोएड में ही कराई गई थी। यह युवक एक साल से मैनपुरी नहीं आया है।

इसके अतिरिक्त किशनी निवासी एक युवक जो अहमदाबाद से आया है और टीबी का मरीज है। उसे परिजनों ने  मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसको सैफई में ही भर्ती कराया गया है। करहल निवासी सभी 10 कोरोना संक्रमितों को भोगांव स्थित कोविड-19 लेवल एक में भर्ती कराया गया है। 

करहल में 10 संक्रमित मिलने से बढ़ी सख्ती 

करहल कस्बे में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पूर्व में मिले चार संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने कस्बे में सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है। कस्बे के 750 मीटर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 

लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी गई। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उपजिलाधिकारी रतन वर्मा ने  नगर में सुबह-सुबह भ्रमण किया और किशनी रोड मंडी स्थल का निरीक्षण कर व्यापारियों और दुकानदारों को जरूरी हिदायतें दीं।

सभी को मास्क लगाने, दस्ताने पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को अच्छे से पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें, मास्क का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed