फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Student Found Positive At Malpura Agra

Coronavirus: आगरा में कोरोना संक्रमित मिला 11 वीं का छात्र, 48 घंटे में यह तीसरा मामला

Mon, 30 Mar 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Mar 2020 09:38 AM IST
सार

नमूना शनिवार को जांच के लिए भेजा गया था।
रविवार शाम को रिपोर्ट आई।
 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Student Found Positive At Malpura Agra
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक और केस मिला। रावली क्षेत्र के कॉलेज संचालक के बेटे और 11 वीं के छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह 18 मार्च को यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटा था। जिले में 48 घंटे में यह तीसरा और अब तक का 11 वां मामला है। इनमें से सात ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


संक्रमित पाया गया 17 वर्षीय युवक यूके के न्यू केसल से लौटा था। उसका और उसके पिता के नमूने शनिवार को जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार शाम को रिपोर्ट आई। इसमें पिता की नेगेटिव और बेटे की पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे परिवार सहित 35 लोगों को क्वारंटीन में भेज दिया गया। संक्रमित छात्र को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शहर में संक्रमित मिल चुके सभी 11 वही लोग हैं जो विदेश से लौटे या फिर उनके सीधे संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ विदेश से लौटे
इनमें सबसे पहले खंदारी के जूता कारोबारी का परिवार मिला था। इसके पांच सदस्य थे। दो लोग इस परिवार के संपर्क वाले थे। इन सात के बाद आठवां केस रेलवे अधिकारी की बेटी का था। नौवां डॉक्टर दंपती के बेटे का। दसवां ऑटोमोबाइल कारोबारी का बेटा। इनमें से नौ विदेश से लौटे थे। इनमें भी जूता कारोबारी के परिवार के संपर्क के दो लोगों को ही संक्रमण हुआ, ये ठीक हो चुके हैं। अन्य किसी से नहीं।

रेलवे अधिकारी की बेटी का दूसरा नमूना भी नेगेटिव
एसएन मेडिकल कॉलेज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आगरा कैंट क्षेत्र की कोरोना वायरस की मरीज महिला की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव है। इसकी आधिकारिक कॉपी आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उसकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत ठीक होने पर निगेटिव आई है। यहीं पर वाटर वर्क्स और खंदारी क्षेत्र के दोनों मरीज भी भर्ती हैं। इनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विदेश से आने की सूचना नहीं दी तो अब सीधे केस
डीएम प्रभु एन सिंह ने विदेश से आए लोगों की सूचना देने के लिए अल्टीमेटम दिया था। यह 28 को समाप्त हो गया। अब कोई विदेश से आया है और उसकी जानकारी प्रशासन के पास आती है तो सीधे केस दर्ज किया जाएगा। जानकारी छिपाने पर अब तक दो केस दर्ज किए जा चुके हैं।

राहत: मरीजों के संपर्क में आए 77 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना वायरस के हाल में मिले दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों समेत 77 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को 43 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेज दिए हैं। इनमें विदेश यात्रा से लौटकर आने वाले ज्यादा हैं। जिला अस्पताल में रविवार को 53 लोग नमूना देने के लिए पहुंचे थे। इनमें से विदेश यात्रा और खंदारी-वाटर वर्क्स क्षेत्र में मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग भी थे।

रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 36 लोगों को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। रविवार को 36 लोगों को क्वांरटीन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनको घरों पर ही रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed