फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Shikohabad Sdm Found Positive

फिरोजाबादः एसडीएम निकले कोरोना वायरस पॉजिटिव, आइसोलेशन में भर्ती, 534 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 06 Jul 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jul 2020 12:04 AM IST
सार

नगर में संक्रमण के दो अन्य नए केस भी मिले, आंकड़ा 534 हुआ

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Shikohabad Sdm Found Positive
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागनगरी में रविवार को कोरोना वायरस के तीन केस और बढ़ गए हैं। प्रारंभिक जांच में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शिकोहाबाद संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए सैफई भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 534 हो गई है। वहीं अब तक जिले में कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ताजमहल का दीदार करने के लिए करना होगा अभी और इंतजार, इस कारण नहीं खुलेंगे स्मारक
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत दिनों बुखार आने पर एसडीएम शिकोहाबाद ने तीन जुलाई को मेडिकल कॉलेज में ट्रू-नेट मशीन से कोरोना की जांच कराई थी। शनिवार रात एसडीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद रविवार सुबह एसडीएम को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन जुलाई को ट्रू नेट मशीन से सैंपल लेने के साथ ही एक अन्य सैंपल जांच के लिए सैफई पीजीआई भी भेजा था और स्वास्थ्य विभाग को सैफई पीजीआई की रिपोर्ट आने का इंतजार है। 
 

रविवार को चौबेजी का बाग में 70 वर्षीय वृद्ध की पॉजिटिव मिली है। विगत दिनों वृद्ध को बुखार आया था। इस पर परिजनों ने वृद्ध को आगरा के चिकित्सक को दिखाया था।

चिकित्सक की सलाह पर वृद्ध ने कोरोना की जांच कराई थी। गांव शादीपुर का 30 वर्षीय युवक भी रविवार को पॉजिटिव मिला। युवक ने नोएडा की एक निजी लैब में जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग में जुट गया है। 

एसडीएम शिकोहाबाद की ट्रू नेट मशीन से कराई गई जांच पॉजिटिव पाई गई है। जांच के लिए सैंपल लैब में भी भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 

एसडीएम के संक्रमित होने के बाद तहसील को किया सैनिटाइज 
एसडीएम के संक्रमित होने की खबर से नगर में सनसनी फैल गई। नगर पालिका ने स्टाफ से पूरे तहसील परिसर में सैनिटाइज कराया। माना जा रहा है कि तीन दिन तक तहसील परिसर पूरी तरह से बंद रहेगा। 

एक जुलाई को तहसील सभागार में पायलट प्रोजेक्ट की लांचिंग के बाद एसडीएम की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें बुखार, खांसी और कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस होने लगे थे। इस आयोजन में जिले के अन्य अधिकारियों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: शिकायत के बाद एसएसपी की कार्रवाई, महिला सिपाही से दुष्कर्म करने वाला सिपाही भेजा जेल

एसडीएम ने तीन जुलाई को कोरोना की जांच कराई। चार जुलाई की देर रात नगर में एसडीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर फैलने लगी। अब स्वास्थ्य विभाग एसडीएम के संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed