फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Marhara Bjp Mla Found Positive In Etah

एटाः मारहरा विधायक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल में भर्ती कराए मरीज

Fri, 26 Jun 2020 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Jun 2020 12:38 AM IST
सार

  • लखनऊ में भर्ती मारहरा विधायक 
  • केनरा बैंक कर्मचारियों की संख्या हुई 12

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Marhara Bjp Mla Found Positive In Etah
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

एटा में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मारहरा विधायक सहित 17 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसमें छह अलीगंज तहसील, तीन सदर तहसील, चार केनरा बैंक के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वहीं मारहरा विधायक लखनऊ में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


बीते दिनों जैथरा ब्लॉक के गांव बाजीदपुर निवासी पांच व्यक्ति हरियाणा के गुड़गांव से वापस आए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रैपिड रिस्पोंस टीम ने सभी को डीपीएस स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किया। जहां से 16 जून को सभी के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित 11 नए मिले, नमकीन व्यापारी की पत्नी-बेटा और दो बस चालक भी पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में पांचों व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही एक अलीगंज के व्यक्ति का व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकला। इसके साथ ही मारहरा विधायक को कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि शहर के मोहल्ला एमपी नगर में एक व अरुणा नगर में दो व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना से ग्रसित निकलने के बाद सभी को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं सिविल लाइन स्थिति केनरा बैंक का एक कर्मचारी प्रतापगढ़ में कोरोना से ग्रसित निकला था। जहां बैंक के 130 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इस दौरान बुधवार को बैंक के चार और कर्मचारी कोरोना से ग्रसित निकले। वहीं एक कर्मचारी फिरोजाबाद में भर्ती है। जबकि तीन कर्मचारियों को चुरथरा स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

केनरा बैंक कर्मचारियों की संख्या हुई 12
केनरा बैंक में बुधवार को चार कर्मचारियों के कोरोना से ग्रसित निकलने के बाद उनकी संख्या बढ़कर अब 12 पर पहुंच गई है। इसमें एलडीएम भी शामिल हैं।

लखनऊ में भर्ती मारहरा विधायक 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय अग्रवाल ने बताया मारहरा विधायक को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

जिले में बुधवार को 17  व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। 15 पॉजिटिव आए मरीजों को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि एक बैंक कर्मचारी फिरोजाबाद में भर्ती है। वहीं मारहरा विधायक लखनऊ में भर्ती हैं। डॉ अजय अग्रवाल, सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed