फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Mainpuri Six Migrant workrs Report Came Positive

छह प्रवासी फिर निकले कोरोना पॉजिटिव, 84 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, बनाए दो नए हॉटस्पॉट

Tue, 09 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Jun 2020 12:04 AM IST
सार

सभी पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती
 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Mainpuri Six Migrant workrs Report Came Positive
भोगांव स्थित सेंटर का निरीक्षण करते डीएम और एसपी मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में बाहर से आए छह प्रवासी और कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। एक्टिव केस 52 हैं और 29 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी छह क्षेत्रों में पहुंचकर संक्रमितों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भेजा। संबंधित क्षेत्रों को सील कराकर लोगों को घर में रहने के निर्देश दिए गए। सोमवार को मैनपुरी शहर और घिरोर में दो-दो, बरनाहल और बेवर में एक-एक संक्रमित मिला। ये सभी बाहर से आने वाले हैं।
विज्ञापन


अनामिका शुक्ला मामले में कौन है 'राज', जिसने डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 है। इनमें से 34 आइसोलेशन लेवल अस्पताल एक और 14 आइसोलेशन लेवल एक वार्ड दो में भर्ती हैं। वहीं चार मरीज सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार ले रहे हैं। 
 

खरगजीतनगर और आवास विकास बने हॉटस्पॉट
शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर और आवास विकास निवासी युवकों को कोरोना संक्रमित होने पर आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। खरगजीतनगर और आवास विकास हॉटस्पॉट बन गए हैं। जिलाधिकारी और एसपी ने शहर में भ्रमण करने के बाद दोनों संक्रमित युवकों के घर को जाने वाली गलियों को सील करा दिया। 

शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी युवक और आवास विकास निवासी युवक दोनों दिल्ली से लौटे हैं। शहर में दो युवक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय शहर में निकले।

मोहल्ला खरगजीत नगर और आवास विकास का भी भ्रमण किया। संक्रमित युवकों के घरों को जाने वाली गलियों को सील करा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों मोहल्लों में पहुंचकर सैनिटाइज कराया। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन हाउस भेजा गया है। 

रिश्तदारी से लौटा युवक हुआ कोरोना संक्रमित 
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर गनी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भेजा है। गांव फतेहपुर गनी निवासी युवक 31 मई को इटावा से छिबरामऊ क्षेत्र के गांव हसेरन में आलमशाह पुरवा रिश्तेदारी में पहुंचा था। जहां से वह तीन जून को गांव फतेहपुरगनी में अपने आवास पर पहुंचा। पांच जून को युवक ने अपनी जांच कराई गई।

आठ जून को आई रिपोर्ट में युवक की जांच पॉजिटिव पाई गई। युवक के परिवार में माता पिता, पत्नी तथा उसके दो बच्चों की जांच करवाई गयी थी जो निगेटिव पाई गई। युवक के कोरोना संक्रमित की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया। 

जांच रिपोर्ट आने तक संस्थागत क्वारंटीन रहेंगे संदिग्ध
सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भोगांव स्थित कोविड हॉस्पिटल और संस्थागत क्वारंटीन हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, आगरा से आने वाले जिन लोगों की सैंपलिंग की जाए, उन्हें रिपोर्ट आने तक संस्थागत क्वारंटीन हाउस में ही रखा जाए। रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने पर भी उन्हें कम से कम 14 दिन तक अपने घर में एकांतवास में रहने के लिए निर्देशित कर भेजा जाए। 
 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वार्ड सबसे ज्यादा संवेदनशील है। ड्यूटी पर तैनात सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी सुरक्षा मानकों का पालन करें। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, डॉ. प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

हॉटस्पॉट बने कई गांव और मोहल्ले 
अभी तक स्वास्थ्य विभाग संदिग्धों के सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार किए बिना ही उन्हें होम क्वारंटीन रहने के निर्देश देकर घर भेज रहा था। इसके चलते कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गांव में रहने के चलते रिपोर्ट आने के बाद उन गांवों को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इसी कार्यशैली के चलते पूर्व में मुरादपुर, बागपुर, भैंसरोली, रकरा, गोविंदेपुर, नगला गुरुबक्श, टिकुरी, नगला गबे, औंडेय आदि गांव हॉटस्पॉट बने और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed