फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Mainpuri Eight Positive Case Today

मैनपुरीः बढ़ती संक्रमण की रफ्तार, एक मेडिकल कर्मचारी सहित आठ कोरोना पॉजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 12:20 AM IST
सार

  • 196 अब तक पाए गए हैं कोरोना संक्रमित 
  • 115 ठीक होने के बाद घर भेजे 
  • 75 का वर्तमान में चल रहा उपचार 
  • छह लोगों की हो चुकी है संक्रमण से मौत 
  • गर्भवती महिला का 26 को होना है प्रसव

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Mainpuri Eight Positive Case Today
संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को एक मेडिकल कर्मचारी सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सात को कोविड-19 भोगांव में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जबकि महिला को कोविड अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। 115 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है तो वहीं 75 संक्रमितों को वर्तमान में उपचार चल रहा है। छह लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कोरोना से जंग-योग के संग, ऐसे मनाया ब्रज में योग दिवस, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 196 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी एक गर्भवती युवती, मोहल्ला गाड़ीवान निवासी दो वृद्ध महिलाएं, आवास विकास निवासी एक युवती, बरनाहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक मेडिकल कर्मचारी, औरंध निवासी दो युवक और जागीर विकास खंड के गांव लेखराजपुर निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। सात पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है। जबकि गर्भवती महिला को कोविड अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया है। 
 

Solar Eclipse: आसमान के दुर्लभ नजारे का गवाह बने ताजनगरी के लोग, देखिए ग्रहणकाल की अद्भुत तस्वीरें

गर्भवती महिला का 26 को होना है प्रसव 
शहर के मोहल्ला खगरजीत नगर निवासी गर्भवती महिला हाल ही में कानपुर से लौटी है। उसके संभावित प्रसव की तिथि 26 जून है। प्रसव को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एक महिला डॉक्टर को उसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed