{"_id":"5eeb48e22f700a57ff113a8a","slug":"corona-virus-live-update-mainpuri-14-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले, 172 पर पहुंचा आंकड़ा, अब तक छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले, 172 पर पहुंचा आंकड़ा, अब तक छह की मौत
Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
सार
- मैनपुरी में 86 मरीजों का चल रहा उपचार, 80 लोग कोरोना को दे चुके मात, छह संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण रुक नहीं रहा है। बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 14 नए केस मिले, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। जिले में 80 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, वहीं 86 का उपचार चल रहा है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को भोगांव के जमायतपुर में तीन, कुरारी कुर्रा में एक, जागीर के नगला बेबी रतनपुर में दो, भोगांव के महुआहार में एक, करहल में एक, नगला सकरी में एक, सुल्तानगंज के किन्हावर में चार और बरनाहल के खैरानी में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला।
आगरा: लगातार दूसरे दिन तीन की मौत, 19 नए मरीज मिले, आंकड़ा 1100 के पार
विज्ञापन
सभी को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भेजा है। वहीं संबंधित इलाकों को सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों को घरों के अंदर ही रहने की चेतावनी दी है।

बहन के घर आए भाई और भाभी निकले पॉजिटिव
अजीतगंज में बहन के घर आए भाई और भाभी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव चिचेड़ा निवासी युवक गुड़गांव में नौकरी करता है। गांव में उसका मकान न होने के कारण वह तीन दिन पहले भोगांव में सैंपल देने के बाद अपनी पत्नी के साथ बहन के घर आ गया था।
गुरुवार को पति-पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नगला बेबी रतनपुर पहुंच गई। यहां से दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। युवक की बहन व उसके परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
दवा व्यवसाई की मौत
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी दवा व्यवसाई अनूप कुमार गुप्ता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों उनका आगरा के एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। जहां तीन दिन पहले उनकी कोरोना जांच कराई गई थी।

परिजनों के अनुसार उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव थी जिसकी जानकारी उन लोगों को बुधवार को हुई। बुधवार की रात व्यवसाई की हालत बिगड़ी तो परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि जिला प्रशासन अभी पूरे मामले की जांच कर रहा है। अभी तक उनकी मौत कोरोना संक्रमण से नहीं मानी जा रही है।