फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Kasganj Five Woman Reports Came Positive

कासगंजः पांच महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बढ़ाए गए कंटेनमेंट जोन

Tue, 21 Jul 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Jul 2020 09:38 AM IST
सार

  • 193 लोगों की रिपोर्ट से 188 की रिपोर्ट निगेटिव आने से बड़ी राहत
  • संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Kasganj Five Woman Reports Came Positive
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

कासगंज में लगातार कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पांच महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। अब तक जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 273 पर पहुंच गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में सिढ़पुरा के सिकहरा इलाके की चार महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसमें एक 60 वर्षीय वृद्धा भी शामिल हैं। सिढ़पुरा इलाके में लगातार संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं कासगंज शहर की ज्वालापुरी कॉलोनी में 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस की टीमों ने संक्रमितों के इलाकों को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इन इलाकों को सील भी किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर संक्रमित मिलने से कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संक्रमितों को देर रात तक कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ ही इनकी हिस्ट्री भी तैयार की जा रही है। संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। सोमवार को कुल 193 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 5 पॉजिटिव और 188 रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं।


जिले में सोमवार शाम आई रिपोर्ट में 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 188 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed