{"_id":"5edfcd0a8ebc3e433f0b3ce2","slug":"corona-virus-live-update-four-positive-case-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बढ़ा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, चार नए केस मिलने पर कुल 323 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बढ़ा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, चार नए केस मिलने पर कुल 323 हुई संख्या
Wed, 10 Jun 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाग नगरी में मंगलवार की रात आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के चार केस सामने आए हैं। जनपद में संख्या बढ़कर 323 पर पहुंच गई है। अब तक 18 की मौत हो चुकी है।
वहीं इससे पहले सोमवार को आगरा की निजी प्राइवेट लैब में कराई गई जांच में जिले के तीन और मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे। ये मरीज इलाज कराने के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में गए थे। आगरा प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।
कोटला पजाबा स्थित यादव मार्केट के निकट निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति डायबिटिज से पीड़ित है। तबियत खराब होने पर परिजन मरीज को आगरा के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे। चिकित्सक ने कोरोना संक्रमण की जांच प्राइवेट लैब में कराई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना आने पर मरीज के घर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं मोहल्ला खेड़ा और शिकोहाबाद के गांव बरौली का 24 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इन दोनों ने भी उपचार के लिए आगरा की निजी लैब में ही जांच कराई थी।
ये सभी मरीज आगरा के ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। आगरा प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाना शुरू कर दी है। मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि तीनों मरीज अन्य जनपद में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह इलाज करने के लिए अन्य जनपद में गए थे। प्राइवेट पैथोलॉजी पर जांच कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।