{"_id":"5eeb3c8d9965162e233a2d69","slug":"corona-virus-live-update-firozabad-five-new-positive-cast-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में जल निगम के जेई और रेलवे कर्मी सहित 15 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में जल निगम के जेई और रेलवे कर्मी सहित 15 नए कोरोना संक्रमित
Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
सार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 440 हुई, अब तक 20 मरीजों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को जल निगम के जेई, रेलवे के टीटीई सहित 15 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है। इनमें अब तक 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सुहागनगर सेक्टर एक निवासी जल निगम का जेई कोरोना पॉजिटिव मिला है। विगत 16 जून को जेई ने कोरोना की जांच कराई थी। टूंडला के गांव बन्ना निवासी रेलवे का टीटीई भी संक्रमित मिला है। टीटीई ने बुखार आने पर कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन
आगरा: लगातार दूसरे दिन तीन की मौत, 19 नए मरीज मिले, आंकड़ा 1100 के पार
विज्ञापन
टूंडला के गांव टूंडली का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। शिकोहाबाद के गांव बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मिले प्रवासी मजदूर का भाई भी संक्रमित मिला है। जैन नगर में भी कोरोना संक्रमण का एक और केस मिला। पूर्व में मकान स्वामी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद किरायेदार की जांच कराई थी, जो पॉजिटिव मिला।
टूंडला के गांव आनंदपुर जारखी में दिल्ली से आई प्रवासी महिला भी पॉजिटिव मिली है। महिला दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। एका के गांव आपुर में प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
सिरसागंज के महावीर नगर में एक दिन में चार नए केस मिले हैं। तीन लोग हिमाचल प्रदेश से आए हैं। उनकी की जांच कराने पर वृद्धा सहित एक परिवार के तीन सदस्य पॉजिविट पाए गए हैं। एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव मिली है।
फिरोजाबाद के चार मरीज गैरजनपद में मिले पॉजिटिव
फिरोजाबाद जनपद के चार मरीज आगरा और सैफई में कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये मरीज आगरा, सैफई में अन्य बीमारियों का इलाज कराने गए थे। चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।