{"_id":"5e99db6f8ebc3e77b257bb88","slug":"corona-virus-live-update-firozabad-11-new-posotive-case-on-friday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: फिरोजाबाद में एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव, कुल 37 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: फिरोजाबाद में एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव, कुल 37 हुए संक्रमित
Sat, 18 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:03 AM IST
सार
अब 37 पहुंची संख्या
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहाग नगरी में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार 11 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सरकारी विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।
राही नगर निवासी नेपाल से लौटा युवक पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिला था। इस युवक के परिजनों को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के नमूने 13 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे। युवक के संपर्क में आने से परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राही नगर निवासी दो अन्य युवक भी कोरोना संक्रमित हैं।
सरकारी विभाग का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया है कि शहर में कोरोना के 11 नए मरीज और मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है।

Trending Videos
गौरतलब है कि विगत 13 अप्रैल को करीमगंज निवासी युवक और राहीनगर निवासी युवक संक्रमित मिले थे। करीमगंज का युवक कन्नौज में आयोजित जमात और राहीनगर का युवक नेपाल से लौटा था।
इसके बाद दोनों के संपर्क में आए लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लगातार बढ़ रहे मरीजों के मद्देनजर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस शुरू कर दी है।