फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Etah Nine Posiive Case Today

बाल रोग विशेषज्ञ सहित एक परिवार के आठ लोग कोरोना पॉजिटिव, शतक के नजदीक पहुंचा आंकड़ा

Sun, 21 Jun 2020 01:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 21 Jun 2020 01:07 PM IST
सार

रविवार को नौ लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Etah Nine Posiive Case Today
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

एटा जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जनपद में रविवार सुबह आई रिपोर्ट में नौ पॉजिटिव मामले सामने आने से खलबली मच गई। शहर के बाल रोग विशेषज्ञ पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जलेसर मोहल्ला पंसारियान से एक परिवार से आठ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


जनपद में एक ही परिवार से आठ व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव होने का ये अब तक का पहला मामला है। अब तक 91 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

इससे पहले शनिवार को जिला अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन से कुछ लोगों की जांच हुई थी। दो मरीजों में कोरोना के लक्षण मिले। जहां एक परिवार ने शनिवार को घर एंबुलेंस बुला ली और बागवाला कोविड अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे वापस कर दिया। इस पर वह इलाज के लिए सैफई चला गया। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एमपी नगर में शुक्रवार को ट्रूनॉट मशीन पर दो व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले। स्वास्थ्य टीम ने उनका सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजा। वहीं दोनों को होम क्वारंटीन किया। शनिवार की सुबह दोनों व्यक्ति एंबुलेंस से बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल जा पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि अलीगढ़ की रिपोर्ट आने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की गई। इस बीच दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed