{"_id":"5efb6c028ebc3e42c0412c1d","slug":"corona-virus-live-update-agra-one-death-in-saifai-total-eight-positive-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैफई में हुई आगरा के एक मरीज की मौत, कोरोना वायरस के आठ नए केस मिले, 1227 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में हुई आगरा के एक मरीज की मौत, कोरोना वायरस के आठ नए केस मिले, 1227 हुई संख्या
Wed, 01 Jul 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:01 AM IST
सार
- स्वस्थ होने वालों की संख्या 1021 पहुंची
- संक्रमण से अब तक 86 मरीजों की मौत
विज्ञापन
उद्यमी का शव ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती आगरा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने के बाद मंगलवार को मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक को सांस रोग था।
ताजनगरी में अब तक 86 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वहीं मंगलवार को आठ नए पॉजिटिव केस मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 1227 हो गई है। अब 120 संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चार नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1021 हो गई है।
गैंग ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंकों से लिया दो करोड़ का लोन, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
कागारौल तक पहुंचा संक्रमण, सिंगी गली व छत्ता में में भी केस मिले
कोरोना वायरस का संक्रमण कागरौल तक पहुंच गया। यहां 24 साल का युवक संक्रमित मिला है। सिंगी गली छत्ता बाजार में 65 साल के बुजुर्ग, देवरी रोड निवासी 61 साल के बुजुर्ग में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। शमसाबाद के 31 साल के युवक, खंदारी निवासी 42 साल के पुरुष और ताजगंज में 76 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। दो मरीज संक्रमित के परिजन हैं। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्य सर्वे: 10575 लोगों में कोरोना के लक्षण जांचे
स्वास्थ्य विभाग की 37 टीमों ने नगला बूढ़ी, रकाबगंज, बालूगंज, बुंदू कटरा, विभव नगर, जगजीत नगर, कौशलपुर, नगला मेवाती और गजानन कॉलोनी में 2775 घरों के 10575 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर पल्स ऑक्सीमेट्री के जरिए रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची।
इन्हीं 14 स्थानों पर शिविर लगाकर 522 पुरुष, 620 महिला और 22 बच्चों की सेहत की जांच हुई। इसमें त्वचा रोग के 28 मरीज, मधुमेह के सात, ब्लडप्रेशर के चार, दंत रोग के पांच मरीज मिले। उल्टी-दस्त समेत अन्य परेशानी के 145 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दो संदिग्ध मिले हैं, इनका नमूना लिया गया है।