फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Agra Doctor And Son Found Positive In Gurugram

आगरा के चिकित्सक पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित, अस्पताल सील, मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

Sat, 04 Apr 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Apr 2020 12:11 AM IST
सार

पिता-पुत्र के संक्रमण का दूसरा मामला

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Agra Doctor And Son Found Positive In Gurugram
मास्क पहने चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के साईं की तकिया क्षेत्र में अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मंगलवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना आते ही जिला प्रशासन ने उनका अस्पताल सील करा दिया। आसपास के लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


पिता फिजीशियन और बेटा सर्जन है। फिजीशियन की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ है। दोनों को पहले तेज बुखार हुआ, इसके बाद खांसी और बदन दर्द की शिकायत हुई। दोनों गुरुग्राम चले गए। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि गुरुग्राम से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की फोन पर सूचना मिली है। इसी पर इनका अस्पताल सील कर दिया गया है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के नमूने लिए जाएंगे, मरीजों की स्क्रीनिंग होगी
चिकित्सक पिता-पुत्र के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके अस्पताल पहुंच गए। यहां काम करने वाले स्टाफ की सूची बनाई गई। यह नामचीन अस्पताल है। यहां सैकड़ों की संख्या में मरीज रोज आते हैं। उनकी डिटेल तैयार की जा रही है।

पिता-पुत्र के संक्रमण का दूसरा मामला
शहर में पिता-पुत्र के संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वाटर वर्क्स क्षेत्र के डॉक्टर और उनके बेटे में संक्रमण मिल चुका है। उनका बेटा विदेश से लौटा था। इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी। इस पर केस भी दर्ज हुआ है।
 

आगरा के 14 लोग हो चुके संक्रमित
1.
जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
2. जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
3. रेलवे अधिकारी की बेटी : वह स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
4. डॉक्टर और उनका बेटा : दोनों का उपचार चल रहा है।
5. कॉलेज संचालक का यूके से लौटा बेटा : वह अस्पताल में भर्ती है।
6. ऑटोमोबाइल कारोबारी की लंदन से लौटी बेटी : उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed