{"_id":"5f04941a8ebc3e42ee105306","slug":"corona-virus-live-update-agra-18-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः 18 मरीज बढ़े, कुल 1324 हुई संक्रमितों की संख्या, छह मरीज ठीक होकर भेजे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः 18 मरीज बढ़े, कुल 1324 हुई संक्रमितों की संख्या, छह मरीज ठीक होकर भेजे घर
Wed, 08 Jul 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 18 नए मरीज और बढ़ गए। अब आगरा में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1324 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पिछले चार दिन से कोई मृत्यु नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: विकास दुबे का साथी बताकर ससुर को पहुंचाया हवालात, सच्चाई खुलने पर पुलिस हुई हैरान
वहीं अबतक कुल संक्रमित मृतक संख्या 90 है। मंगलवार को छह नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1087 हो गई है और 147 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिले में 27 हजार मरीजों की कोरोना जांच की गई है।

25 टीमों ने की 4,836 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने दहतौरा मोड़, नरायच, नौलक्खा, शहीद नगर, विभव नगर, ताजनगरी, देवरी रोड में 882 घरों के 4,836 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इनमें बुखार, जुकाम-खांसी, सांस फूलने की जानकारी की।
यहां पर सात स्थानों पर शिविर लगाकर 114 पुरुष, 108 महिला और दो बच्चों की सेहत की जांच की गई। इनमें त्वचा रोग के 21 मरीज, पांच-पांच मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। 120 अन्य परेशानी के रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को विटामिन सी की दवा भी दी गई हैं।
अस्थायी जेल में बंद 45 आरोपियों की जांच
हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एमडी जैन इंटर कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने 45 आरोपियों के सैंपल लिए। जेल में 107 आरोपी रह गए हैं। अस्थायी जेल में आरोपियों को 14 दिन के लिए रखा जाता है। कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें जिला जेल में शिफ्ट किया जाता है। अस्थायी जेल में अब तक दस आरोपी संक्रमित निकल चुके हैं। नौ आरोपियों का तीसरी बार सैंपल लिया गया है।