{"_id":"609225eb8ebc3e8d2f36c97c","slug":"corona-virus-infection-in-agra-reduce-in-one-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: ताजनगरी में हफ्तेभर में बढ़ी ठीक होने की दर, संक्रमण के प्रसार में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: ताजनगरी में हफ्तेभर में बढ़ी ठीक होने की दर, संक्रमण के प्रसार में आएगी गिरावट
Wed, 05 May 2021 10:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 May 2021 10:31 AM IST
सार
जिले में 28 अप्रैल को कोरोना से ठीक होने वालों की दर गिरकर 75.68 फीसदी तक पहुंच गई थी। चार मई को यह बढ़कर 82.54 फीसदी तक पहुंच गई है। गत दो दिनों से नए संक्रमित मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: ताजनगरी में आई संक्रमण में कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों को अनुपात फिर से बढ़ने लगा है। एक हफ्ते में ही कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर में 6.86 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
जिले में 28 अप्रैल को कोरोना से ठीक होने वालों की दर गिरकर 75.68 फीसदी तक पहुंच गई थी। चार मई को यह बढ़कर 82.54 फीसदी तक पहुंच गई है। गत दो दिनों से नए संक्रमित मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 90 फीसदी से अधिक थी। इसके बाद संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ा और मरीजों की ठीक होने की दर 75 फीसदी तक लुढ़क गई।
जांच के अनुपात में संक्रमण दर भी अब छह फीसदी से कम
कोरोना संक्रमण की जांच कराने वालों के अनुपात में संक्रमितों की संख्या की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। मंगलवार को संक्रमण दर छह फीसदी से भी कम रह गया है। 29 अप्रैल को जांच कराने वाले 3290 लोगों में से 722 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। संक्रमण दर 21.94 फीसदी पहुंच गई थी। चार मई को जिले में 267 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि जांच 4730 लोगों ने कराई थी। इस तरह से जांच कराने वालों के अनुपात में संक्रमण दर महज 5.64 फीसदी ही रह गया।

तारीख ठीक होने की दर ठीक हुए मरीज नए संक्रमित
04 मई 82.54 फीसदी 763 267
03 मई 80.09 फीसदी 644 396
02 मई 78.58 फीसदी 637 649
01 मई 77.98 फीसदी 809 647
30 अप्रैल 76.49 फीसदी 755 893
29 अप्रैल 76.12 फीसदी 633 722
28 अप्रैल 75.68 फीसदी 663 696
नोट: मरीजों के ठीक होने की दर जिले में कुल संक्रमित मरीजों के अनुपात में है।
जिला पंचायत: मैनपुरी वार्ड 28 की दोबारा मतगणना में हुआ जीत का निर्णय, वंदना यादव विजयी