{"_id":"60921a808ebc3ec1ab377114","slug":"zila-panchayat-chuanav-winner-in-ward-28-vandana-yadav-win","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत: मैनपुरी वार्ड 28 की पुर्नमतगणना में सदर विधायक की पत्नी वंदना यादव को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत: मैनपुरी वार्ड 28 की पुर्नमतगणना में सदर विधायक की पत्नी वंदना यादव को मिली जीत
Wed, 05 May 2021 05:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 May 2021 05:03 PM IST
सार
मंगलवार को शाम छह बजे सदर ब्लॉक में मतगणना शुरू हुई थी। सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना कराई गई, जो बुधवार सुबह तक चली।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेतीं वंदना यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिला पंचायत के वार्ड 28 में दोबारा मतगणना के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी और सदर विधायक की पत्नी वंदना यादव ने जीत हासिल की है। मंगलवार शाम को ब्लॉक में सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई मतों की गिनती रात में भी जारी रही। बुधवार सुबह चार बजे निर्वाचन अधिकारी ने विजेता की घोषणा कर प्रमाण पत्र सौंपा।
दो प्रत्याशियों द्वारा जीत के दावे के बाद जिला पंचायत वार्ड के वार्ड 28 पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने दोबारा मतों की गणना कराने के आदेश दिए थे। ये दावा सपा समर्थित प्रत्याशी और सदर विधायक राजकुमार यादव की पत्नी वंदना यादव और निर्दलीय प्रत्याशी जर्मन यादव द्वारा किया जा रहा था।
दोबारा मतों की गिनती मंगलवार को शाम छह बजे के करीब शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अधिकारियों की मौजूदगी में रात भर मतगणना चली। दोबारा मतों की गणना में सपा समर्थित प्रत्याशी वंदना यादव ने 22 वोटों से जीत दर्ज की। सुबह चार बजे निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी बी. राम ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। इस दौरान जर्मन यादव और भाजपा नेता मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते रहे।

मतपत्र न मिलने से लग गया समय
जिला पंचायत के वार्ड नंबर 28 के मतों की दोबारा गणना के दौरान एक बूथ के मतपत्र न मिलने से खलबली मच गई। निर्वाचन अधिकारी बी राम और सहायक निर्वाचन अधिकारी मतपत्रों को ढूंढने में जुट गए। लगभग डेढ़ घंटे तक मतपत्रों की तलाश के लिए बक्से खोजे जाते रहे। इसी दौरान एक बक्से में ये मतपत्र मिले। अधिकारियों के अनुसार मानवीय भूल के चलते ये मतपत्र नहीं मिल रहे थे। मतपत्र मिलने पर उनकी गणना कर परिणाम घोषित किया गया।
सपा समर्थित सदस्यों की संख्या हुई 13
जिले में कुल 30 जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों के लिए चुनाव हुआ था। एक पद पर हुई पुर्नमतगणना में सपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली है। इससे सपा समर्थित सदस्यों की संख्या 13 हो गई है।
जिला पंचायत चुनाव: मैनपुरी में दिग्गजों से छिना ताज, निर्दलीय बने सरताज, ये प्रत्याशी बने विजेता
जिला पंचायत सदस्य : जानिए आगरा में भाजपा के खाते में आईं कितनी सीट और अन्य दलों की स्थिति