{"_id":"5f13c7184aea9712e3454a67","slug":"corona-virus-infection-18-patient-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की तादाद, पंद्रह सौ के करीब पहुंची संख्या, आठ नए कंटेनमेंट जोन बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की तादाद, पंद्रह सौ के करीब पहुंची संख्या, आठ नए कंटेनमेंट जोन बढ़ाएं
Sun, 19 Jul 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:38 AM IST
सार
- 94 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
- 163 का चल रहा उपचार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में संक्रमितों की तादाद फिर बढ़ गई है, शनिवार को 18 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 1486 हो गई है। अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है। 163 मरीजों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जुलाई में दूसरी बार इतने मरीज बढ़े हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1486 हो गया है। कुल 94 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया 14 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1229 हो गई है। 163 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। शनिवार रात तक 34,543 मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- कोरोना: वीकेंड लॉकडाउन में भक्तों को दर्शन नहीं देंगे ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज, मंदिर के पट बंद
विज्ञापन
24 घंटे में बढ़े आठ कंटेनमेंट जोन
पिछले 24 घंटे में आठ नए कंटेंनमेंट जोन बढ़ गए हैं। शनिवार को एक्टिव जोन 85 थे जो शनिवार को बढ़कर 93 हो गए। 175 कंटेनमेंट जोन अब तक बंद किए जा चुके हैं। मार्च से अब तक कुल 268 कंटेनमेंट जोन ताजनगरी में बन चुके हैं।

डीएम ऑफिस के कर्मचारियों के हुए एंटीजिन टेस्ट
डीएम कैंप ऑफिस कर्मचारियों के रैंडम एंटीजिन टेस्ट हुए। 14 से अधिक कर्मचारियों की जांच में सभी निगेटिव निकले। दो मिनट में किट पर निगेटिव रिपोर्ट की लाइन बन गई।
एंटीजिन टेस्ट से पॉजिटिव की पहचान की जाती है। टेस्ट के लिए सैंपल लेने वाले स्टाफ ने बताया कि सामान्यत: रिपोर्ट दो मिनट में आ जाती है, लेकिन अधिकतम समय 15-20 मिनट होता है।
देहात में तेजी से फैल रहा संक्रमण, बच्चे समेत 7 मरीज देहात के
कोरोना वायरस का संक्रमण देहात में तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 18 मरीजों में से सात देहात के हैं, इनमें सात साल का बच्चा भी शामिल है। आरपीएफ कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। कमला नगर और नगला पदी में दोबारा मरीज मिले हैं।

रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ कर्मी भी पाया गया संक्रमित
शमसाबाद के 36 साल के युवक, जतीपुर कलां में सात साल की बच्ची और बाह निवासी 41 साल की महिला और 73 साल के वृद्ध भी संक्रमित पाए गए हैं। बिचपुरी में 34 साल का युवक और कुंडोल बरौली अहीर में 27 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नगला परसौती में 25 साल का युवक भी संक्रमण की चपेट में आया है। कमला नगर में फिर से मरीज मिला है, यहां के 50 साल के पुरुष और नगला पदी की 50 साल की महिला की जांच में भी वायरस की पुष्टि हुई है। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 59 साल के आरपीएफ कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। बाकी के आठ मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।