{"_id":"5f191cd9609d9577595050fc","slug":"corona-virus-infection-11-shopkeepr-found-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः ग्राहकों से संक्रमित हुए कोतवाली क्षेत्र के 11 दुकानदार, डीएम ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः ग्राहकों से संक्रमित हुए कोतवाली क्षेत्र के 11 दुकानदार, डीएम ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी
Thu, 23 Jul 2020 10:45 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:45 AM IST
सार
किनारी बाजार में नौ व्यापापरी हुए थे संक्रमित
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कोतवाली इलाके में 11 दुकानदार ग्राहकों से संक्रमित हो गए हैं। प्रशासन ने इन सभी की दुकानें पांच दिन के लिए बंद करा दीं हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग से पता चला कि है कि इनकी दुकानों पर बिना मास्क लगाए भी ग्राहक आ रहे थे।
डीएम प्रभु एन सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर और भी दुकानदार संक्रमित मिलते हैं तो पूरे बाजार को बंद कराया जा सकता है। अन्य बाजारों के लिए भी चेतावनी जारी की है। बता दें कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बेलनगंज निवासी 82 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत से बुधवार को संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 95 हो गया है। 21 नए मरीज और मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1557 हो गई है। 179 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
डीएम ने बताया कि ग्राहकों के मास्क न पहनने से दुकानदारों का संक्रमित होना चिंताजनक है। पहले भी इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं कि बाजारों में लोग मास्क नहीं पहन रहे। न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। कोतवाली और आसपास के बाजारों को सैनिटाइज कराया गया है।

कोतवाली बफर जोन है। इसी के पास किनारी बाजार के सराफा मार्केट में नौ व्यापारी संक्रमित हुए थे। तब प्रशासन ने सात दिन के लिए बाजार खोलने पर प्रतिबंध लगाया था।
बाजारों में अब तक 31 पॉजिटिव
अनलॉक-1 में बाजार खुलने के बाद अब तक 31 दुकानदार और व्यापारी संक्रमित हो चुके हैं। कोतवाली में 11, सराफा बाजार में नौ, लुहार गली में एक, रावतपाड़ा में दो, फव्वारा में पांच और अन्य बाजारों में तीन केस पॉजिटिव मिले थे।
...तो बंद करने होंगे बाजार
हम चाहते हैं कि बाजार खुलें लेकिन लोगों को जिम्मेदारी समझनी चाहिए। अगर इसी तरह बाजारों में संक्रमित मिलते रहे और एहतियात नहीं बरता गया तो बाजार बंद करने पड़ेंगे - प्रभु एन सिंह , डीएम