फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura 10 Positive Case Of Covid 19 Found Today

मथुरा में कोरोना: कोरोना संक्रमण के दस केस मिले, 42 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
सार

  • कुल पॉजिटिव- 6889
  • ठीक हुए मरीज- 6733
  • मृत्यु- 114
  • एक्टिव केस- 42

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura 10 Positive Case Of Covid 19 Found Today
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले बढने के साथ जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मंगलवार को जनपद में दस नए कोरोना पॉजिटिव के केस आए हैं। बाजारों, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रैंडम सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


हिंसा की साजिश का मामला: मथुरा कोर्ट ने खारिज की रऊफ की जमानत अर्जी
विज्ञापन


इधर वृंदावन कुंभ में मंगलवार को 300 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर विभाग नजर बनाए हुए है। इनमें वृंदावन से 67 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय व्यक्ति, चैतन्य विहार वृंदावन से 15 वर्षीय किशोरी, 38 वर्षीय महिला, कोसी खुर्द से 35 वर्षीय व्यक्ति, मनोहर पुरा से 49 वर्षीय व्यक्ति, आर्मी कैंप टैंक चौराहा से 30 वर्षीय महिला, आर्मी कैंप टैंक चौराहा से 37 वर्षीय व्यक्ति व 34 वर्षीय व्यक्ति और मोतीकुंज से 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले रविवार को भी मथुरा में कोरोना संक्रमण के 10 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3876 बुजुर्गों को दी कोरोना वैक्सीन 
मथुरा। जनपद के 56 केंद्रों पर मंगलवार को 3876 बुजुर्गों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई गई। इसी के साथ जनपद में बुजुर्ग लोगों को लगाई जा रही वैक्सीनेशन का पचास हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं 689 हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना की दूसरी डोज दी गई। 

लॉकडाउन से अधिक अनलॉक में मिले केस
6 अप्रैल को मिले तबलीगी जमात में पहले कोरोना पॉजिटिव केस के बाद श्रृंखला बढ़ती गई। लॉकडाउन के दो चरणों में 77 कोरोना पॉजिटिव केस मिले जबकि अनलॉक प्रथम में बढ़कर 354 केस हो गए वहीं अनलॉक के दूसरे चरण में 510 मरीज मिले।

एक ही दिन सात लोगों की मौत
पांच जुलाई को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई। 23 जुलाई को 23 वर्षीय युवक की मृत्यु के बाद 12 अगस्त को मथुरा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण से जान गई। सितंबर में 35 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई।

अब तक हुईं मौतें
अप्रैल में 1, मई में 2, जून में 8, जुलाई में 24, अगस्त में 18, सिंतबर में 35, अक्तूबर में 9, नवंबर में 5, दिसंबर में 6, जनवरी में 1 व फरवरी में 3 मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed