फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mainpuri Covid Positive Report After Youth Died

मैनपुरी: 89 नए संक्रमित मिले, 151 कोरोना से हुए ठीक, युवक की मौत के बाद कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sat, 22 Jan 2022 12:20 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 Jan 2022 12:20 AM IST
सार

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिले के 205 स्थानों पर टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
Corona Virus In Mainpuri Covid Positive Report After Youth Died
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को 89 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को जिले के 151 लोग कोरोना से मुक्त हुए। इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 502 रह गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं। वहीं नए मामलों में भी कमी आ रही है। शुक्रवार को जिले में 151 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई जबकि 89 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। 
विज्ञापन

13511 का किया गया टीकाकरण 
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिले के 205 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 13511  लोगों का टीकाकरण कराया गया है। जिले के 40 कॉलेजों में भी टीकाकरण हुआ। जहां सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मैनपुरी शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी सुनील कुमार (35) की आगरा में दो दिन पहले उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वह सीने में संक्रमण से पीड़ित था। मौत के बाद युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की मौत के साथ ही तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं अब तक जिले में 185 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed