{"_id":"5ef08c1b8ebc3e42b050fa9f","slug":"corona-virus-in-mainpuri-14-positive-case-found-today-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद, 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद, 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से खलबली
Mon, 22 Jun 2020 04:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:18 PM IST
सार
- 210 अब तक जिले में मिले कोरोना संक्रमित
- 115 लोगों को ठीक होने के बाद भेजा गया घर
- 89 लोगों का चल रहा है उपचार
- 06 लोगों की हो चुकी है मौत
- दिल्ली से लौटे दो लोगों समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में और 14 संक्रमित मिलने के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक सात संक्रमित करहल में और तीन शहर में मिले हैं। बाकी चार संक्रमित अलग-अलग देहात क्षेत्र से हैं।
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से दो लोग दिल्ली से और एक व्यक्ति जम्मू से लौटा था। बाकी सभी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। आवास विकास गली नंबर दो में दिल्ली से लौटे 60 वर्षीय वृद्ध, गाड़ीवान में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला 18 वर्षीय युवक और छपट्टी में 39 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
अनलॉक-वनः पुलिस चौकी के बाहर मना जन्मदिन का जश्न, कार पर रखकर काटा केक
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से लौटा ज्योंती निवासी एक युवक और दिल्ली से लौटा घिरोर के बमरौली निवासी युवक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं करहल के बिरतिया निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के अलावा करहल के अलग-अलग क्षेत्र तीन और युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। करहल में एक ही परिवार के चार संक्रमितों में महिला भी शामिल है।

भोगांव के गांव नगला हरी सिंह निवासी ड्राइवर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने और बिछवां निवासी एक युवक द्वारा खुद कराई गई जांच में संक्रमित पाई गया है। सभी संक्रमितों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
संपर्क में आने वालों की तलाश जारी
सोमवार को संक्रमित मिले 14 लोगों में से 11 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से ही संक्रमण का शिकार हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इसे लेकर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की हिस्ट्री जुटाने में विभाग लगा हुआ है। क्योंकि संपर्क से फैले संक्रमण को रोकना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है।

72 घंटे बाजार बंद
बीच शहर में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद करा दिया गया। पुलिस ने बाजार में खुली हुईं दुकानें बंद करा दीं। लोगों को बेवजह बाजार में चहल कदमी नहीं करने की हिदायत देकर घर भेज दिया। सोमवार को रोजाना की तरह शहर के मुख्य बाजार खुले।
बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचे। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवक और सदर बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस बाजार में पहुंची। मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद करा दिया।
यह बाजार रहेंगे बंद
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 72 घंटे के लिए मुख्य बाजार बंद कराया है। 72 घंटे तक क्रिश्चियन तिराहे से बड़े चौराहे, यादव मार्केट, बजाजा बाजार, सदर बाजार, कुम्हार मंडी, तांगा स्टैंड से घंटाघर चौराहा का लैनगंज मार्केट बंद रहेगा। प्रशासन बंद कराए गए मुख्य बाजार को सुरक्षा के लिहाज से सैनिटाइज कराएगा।