फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad Wife Found Positive After Husband

Corona Virus In Firozabad: एक और संक्रमित, पति से पत्नी में पहुंचा संक्रमण, 19 हुई संख्या

Wed, 15 Apr 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 12:16 AM IST
सार

19 हुई संख्या 

विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad Wife Found Positive After Husband
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना से एक और संक्रमित मिला है। अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 19 हो गई है। तब्लीगी जमात से जुड़े जमाती के संपर्क में आने पर दुर्गेश नगर निवासी एक युवक कोराना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट छह अप्रैल को आई थी। युवक के परिजनों के नमूने 10 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर युवक की 22 वर्षीय पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने 19वे कोरोना संक्रमित की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दो चिकित्सक सहित नौ क्वारंटीन 
कोरोना संक्रमण की आशंका पर हॉटस्पाट इलाके के दो निजी चिकित्सकों और उनके स्टाफ के सात लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं अलग-अलग गांवों से दो और अन्य लोग भी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हॉटस्पॉट इलाके में प्रैक्टिस करने वाले दो चिकित्सकों को मंगलवार को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। आशंका है कि हॉटस्पॉट इलाके में मिले संक्रमितों में से कोई इलाज कराने चिकित्सक के पास तो नहीं गया।

वहीं इन चिकित्सकों के साथ ही इनके स्टाफ के सात लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। इनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जयपुर से दो दिन पूर्व गांव तोतपुर में आए युवक को भी क्वारंटीन किया गया है।

युवक को सांस फूलने की दिक्कत के साथ खांसी, जुकाम भी है। वहीं भोपाल से आए एक व्यक्ति को भी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए लाया गया। सैंपल लेने के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed