फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad 86 Covid Patients Found Positive

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: 116 मरीजों ने जीती जंग, 86 नए संक्रमित मरीज मिले

Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से फिरोजाबाद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 586 हो गई है।

विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad 86 Covid Patients Found Positive
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को जिले में 86 और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं होम क्वारंटीन 116 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया। जिले में कुल सक्रिय मामले 586 हो गए हैं।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना के मरीज 
गुरुवार को आई रिपोर्ट में जलेसर रोड स्थित श्रीनगर निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला। मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले चिकित्सक की पत्नी और एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। शहर के बौद्ध नगर, नगला मिर्जा बड़ा, रामलीला ग्राउंड, आसफाबाद, नगला करन सिंह, मायापुरी गली नंबर पांच, द्वारिकापुरी, नगला बरी, विजयपुरा, महादेव नगर, सम्राट नगर, विभव नगर, ओम नगर, थाना उत्तर, दुर्गेश नगर, खेड़ा मोहल्ला में भी कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शिकोहाबाद के कटरा मीरा में पांच लोग संक्रमित मिले। शिकोहाबाद के शंभू नगर, मैनपुरी चौराहा, स्टेशन रोड़, जज कंपाउंड दबरई में कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन

टूंडला के चिकित्सक कोरोना संक्रमित
टूंडला में एक चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। टूंडला के गणेश कॉलोनी में 40 वर्षीय महिला, शिवपुरी में 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलीं। सिरसागंज में गढ़ी भक्ति, उसायनी, नगला महाराम, हजरतपुर, नवोदय  विद्यालय गुरैया सुहेलपुर, पहाड़पुर,  गांव गढ़ी दिनौली में चार केस सामने आए। सिरसागंज क्षेत्र में कोरोना के केस में आठ संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के  86 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना के कारण कौशल विकास केंद्रों पर लटके ताले
युवा बेरोजगारों के हुनर को तराशने व रोजगार परक कोर्स में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए संचालित कौशल विकास योजना के तहत संचालित केंद्रों पर भी कोरोना का असर है। जिले में संचालित 22 प्रशिक्षण केंद्र बंद होने के कारण इन पर पंजीकृत युवा घर बैठने के लिए मजबूर हैं। 
कौशल विकास एवं उद्यमिता उन्नयन कार्यक्रम के तहत फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला आदि नगरीय इलाकों में 22 प्रशिक्षण केंद्रों पर 760 युवा एवं बेरोजगारों को स्वरोजगार कोर्स में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण बंद प्रशिक्षण केंद्रों पर पंजीकृत युवाओं ने जिम्मेदार अधिकारियों से ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सुषमा, दीपक कुमार, शैंलेद्र शर्मा, कुलशुम एवं विनोद कुमार शामिल हैं। वहीं इस संबंध में कौशल विकास के जिला समन्वयक उपेंद्र चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। निदेशालय से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed