फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad 34 Covid Patients Found 6th April

फिरोजाबाद में कोरोना: 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानिए कहां मिले नए संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad 34 Covid Patients Found 6th April
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में मंगलवार को 34 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4283 हो गई है।  जिले में सक्रिय केसों की संख्या 250 हो गई है। जिले में मंगलवार को टूंडला के नगला सिकंदर निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


लालपुर निवासी 62 वर्षीय महिला, गणेश नगर बी ब्लॉक निवासी 59 वर्षीय आइस फैक्ट्री स्वामी और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिले। छोटी छपैटी निवासी 35 वर्षीय युवक, शंकरपुर निवासी 26 वर्षीय महिला और गांव बरतरा निवासी गर्भवती भी पॉजिटिव मिले। ओम अपार्टमेंट निवासी 49 वर्षीय महिला, दुर्गेश नगर डाक बंगला निवासी 29 वर्षीय महिला, गली बोहरान निवासी 83 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी, रामनगर निवासी 38 वर्षीय युवक, रानीवाला कंपाउंड निवासी 24 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आई। 
विज्ञापन


ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चला टीकाकरण अभियान
आयुध उपस्कर निर्माणी हॉस्पिटल हजतरपुर में सीएमओ कार्यालय के सहयोग से मंगलवार को कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। कैंप में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैंप में 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर रहेगी निगरानी
एक मरीज मिलने पर 20 घर और एक से अधिक मरीज मिलने पर करीब 60 घरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एसपी सिटी कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन ने बताया कि कुछ इलाकों में कोरोना के मरीज ज्यादा निकल रहे हैं। इन क्षेत्रों में मास्क का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि लापरवाही बरती जाएगी तो फिर पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए जाएंगे। शहर में निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया गया है। 

होम आसोलेशन में दिक्कत हो तो अस्पताल में हो जाएं शिफ्ट
अभी तक बिना लक्षण वाले मरीज को ही होम आइसोलेट किया गया है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को दिक्कत हो तो वे बिना देरी किए अस्पताल में शिफ्ट हो जाएं। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed