फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Today 31 March Corona Positive Case Found

आगरा में कोरोना: दयालबाग-कमला नगर, आवास विकास फिर बने चुनौती, 11 दिन में 55 मरीज मिले

Wed, 31 Mar 2021 11:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Mar 2021 11:37 AM IST
सार

  • दो दिन में मिले 32 संक्रमित, एक की मौत
  • एक हजार में से 9 लोगों में मिला संक्रमण

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Today 31 March Corona Positive Case Found
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की महामारी में दयालबाग, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए। संक्रमण की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग के लिए फिर से यह कॉलोनियां चुनौती बन गए हैं। इनमें 11 दिन में 55 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

 
दयालबाग, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में संक्रमण के फिर से मामले मिल रहे हैं। बीते 11 दिन में 141 मरीज मिले हैं, इसमें से 55 मरीज इन्हीं दो कॉलोनियों के हैं। इनमें 17 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन हो सकता है दीक्षांत समारोह, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कुल संक्रमित मरीजों में से 40 फीसदी इन्हीं तीन कॉलोनी से मरीज मिले हैं, कोरोना वायरस की दूसरी लहर में फिर से यहां संक्रमण अन्य कॉलोनियों के मुकाबले दोगुना है। संक्रमित मरीज मिलने के बाद संपर्क में आए 25 लोगों की ट्रैकिंग कर नमूने की जांच भी कराई जा रही है।
 

ये लापरवाही न पड़ जाए भारी
सार्वजनिक स्थलों, दफ्तरों, बाजारों में न दो गज की दूरी का पालन हो रहा और मास्क भी बहुत कम लोग लगा रहे हैं। सुभाष नगर, दयालबाग, विजय नगर, आवास विकास कालोनी जैसे नए कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, लेकिन लोग फिर भी लापरवाही बरत रहे हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मंगलवार को कम लोग ही मास्क लगाए मिले वहीं सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा था।

होली पर सोमवार को कोरोना वायरस के 23 संक्रमित मिले जबकि 50 वर्षीय एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज सोमवार को मिले। मंगलवार को 9 संक्रमित मिले, जिससे दो दिन में कुल 32 संक्रमित मिले। होली पर संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या रही। इससे पहले दिसंबर में इससे अधिक 29 मरीज एक दिन में मिले थे। तीन महीने के बाद संक्रमण की लहर इतनी तेज हुई है।

कोरोना संक्रमण में वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है। मार्च के पहले पखवाड़े और दूसरे पखवाड़े के बीच संक्रमितों की संख्या एकदम बढ़ी है। सोमवार को 23 नए संक्रमित मिले तो एक मरीज की मौत हो गई। मृतक नगला वृंदावन कोटली का रहने वाला है। इसकी उम्र 50 साल है और हृदय रोग से भी पीड़ित था। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,709 हो गई है, जिसमें से 108 इलाज करा रहे हैं। 10,404 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 177 की मौत हो चुकी है। 

एक हजार में से 9 लोगों में मिला संक्रमण
मंगलवार को 1004 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें से नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें टैैगोर नगर हीराबाग में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दयालबाग, बालूगंज, किशोरपुरा, न्यू विजय नगर कालोनी, पुष्पांजलि टावर में संक्रमित मिले हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed