फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Three Covid Positive Patients Found In Two Days

आगरा में कोरोना संक्रमण: दो दिन में तीन संक्रमित मिले, जोधपुर और जैसलमेर घूमकर आई महिला पॉजिटिव

Wed, 22 Dec 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Dec 2021 12:02 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं, जिला प्रशासन का कहना है कि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Three Covid Positive Patients Found In Two Days
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूमकर आई सिकंदरा निवासी 64 वर्षीय महिला मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिली है। बीते दो दिन में तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन

बेटे के साथ घूमने गई थी महिला
महिला अपने बेटे के साथ 6 दिसंबर को राजस्थान घूमने गई थी। 12 दिसंबर को आगरा लौटी। बेटा बेंगलुरु चला गया। वहां उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर 18 दिसंबर को निजी लैब में महिला ने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के पति निकट जिले में कार्यरत हैं जबकि दूसरा बेटा विदेश में रहता है। 
विज्ञापन

गंभीर लक्षण नहीं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य ठीक है। कोई गंभीर लक्षण नहीं है। दूसरी तरफ सोमवार को संक्रमित मिली यूएई से लौटी छात्रा के संपर्क में आए 30 लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। जयपुर से आई युवती के 23 संपर्क मिले हैं। इन दोनों युवतियों का स्वास्थ्य भी ठीक है। जिले में फिलहाल तीन सक्रिय मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में कम किए 1479 सैंपल
एक तरफ कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को सबसे तेज फैलने वाला माना जा रहा है दूसरी तरफ मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा 1,479 सैंपल कम जांचे गए हैं। सोमवार को 5,829 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें दो संक्रमित मिले थे। मंगलवार को 4350 लोगों की जांच में एक मरीज मिला है। जिले में 458 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

बाजारों में नहीं कोई रोक-टोक
शाहगंज, लोहामंडी, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, फव्वारा और बिजलीघर में मंगलवार को भीड़ उमड़ी। बिना मास्क व उचित दूरी के लोग घूमते नजर आए। यहां कोई रोक-टोक व जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे, बस स्टेशन के अलावा ताजमहल व आगरा किला पर सैंपलिंग कराने का दावा किया जा रहा है।

ये बरतें सावधानियां
- घर से बाहर बिना मास्क न निकलें।
- हाथों से आंख, नाक, मुंह नहीं छूएं।
- छह फुट की शारीरिक दूरी पालन करें।
- बुजुर्ग, बीमार लोग घर से बाहर न जाएं।
- हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। 
- लक्षण प्रतीत होने पर जांच जरूर कराएं। 

होटल व बार में होगी चेकिंग 
क्रिसमस व नव वर्ष समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। होटल, बार व कैफे में नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। 24 दिसंबर को बैठक बुलाई है। जिसमें होटलों में चेकिंग और निगरानी के लिए टीमें तय होंगी। एडीएम सिटी ने कहा कि ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में लोग खुद जागरूक बनें और कोविड व्यवहार का पालन करें।
डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को दिए पदक, शिवानी पर बरसा 'सोना'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed