{"_id":"606c59695cd01661444a2f22","slug":"corona-virus-in-agra-82-corona-virus-positive-case-found-at-6-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 82 कोरोना पॉजिटिव मिले, ठीक होने की दर भी घटी, कमला नगर में एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 82 कोरोना पॉजिटिव मिले, ठीक होने की दर भी घटी, कमला नगर में एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित
Wed, 07 Apr 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:06 AM IST
सार
- अब तक कुल 10,492 लोग कोरोना से ठीक हो चुके
- मंगलवार तक 6,42,736 लोगों के सैंपल टेस्ट हो चुके
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई। ताजनगरी के 82 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को 72 केस रिपोर्ट हुए थे। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,068 हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 396 हो गई है। जनपद में 180 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। आगरा में अब तक कुल 10,492 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं मंगलवार तक 6,42,736 लोगों के सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। हालांकि ठीक होने की दर घटकर 94.80 फीसद हो गई है।
कमला नगर में एक ही परिवार के पांच पॉजिटिव
मंगलवार को कोरोना वायरस के 82 संक्रमितों में से सबसे ज्यादा कमला नगर मे 11 मरीज मिले हैं। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित हो गए हैं। एक बच्चा भी शामिल है। कमला नगर के ही एक और परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लोहामंडी में भी एक ही घर में दो मरीज मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के 52 साल का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।
सीकरी में संक्रमित मिली बीटेक की छात्रा
फतेहपुर सीकरी कस्बे की रहने वाली बीटेक की छात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक अप्रैल को एंटीजन टेस्ट में निगेटिव जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव मिली थी। कानपुर में रही छात्रा को उसके पिता पांच अप्रैल को घर ले आए। यहां वह होम आइसोलेट है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना रहा। उनको पता ही नहीं था कि संक्रमित युवती सीकरी में है या कानपुर में। सीकरी सीएचसी अधीक्षक को बताया गया कि युवती अपने घर में होम आइसोलेट है। इस सूचना के तीसरे दिन माता पिता का एंटीजन टेस्ट लिया गया, जो निगेटिव निकला।
विज्ञापन
ये बन चुके हैं कंटेनमेंट जोन
अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, भरतपुर हाउस, शमसाबाद रोड, सिविल लाइन, गणपति सिटी, गोविंदपुरी एक्सटेंशन, इंद्र कॉलोनी, इंद्रापुरम, जंगजीत नगर, जीवनी मंडी, कमला नगर, कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट, खंडेलवाल कॉलोनी रिंग रोड, मानस नगर, मेहर बाग, मुरलीबाग, नेहरू नगर, पश्चिमपुरी, पुष्पकुंज एक्सटेंशन, आरएस लॉज दयालबाग, राधा नगर, साकेत कॉलोनी, शिव रेजीडेंसी आगरा कैंट, सिकंदरा, सुलहकुल नगर, सूर्य नगर, स्वामी नगर, टैगोर नगर, आभा अपार्टमेंट, विद्युत कॉलोनी, एत्मादपुर, खेरागढ़, तेहरा, ग्वालियर रोड।
दक्षिण अफ्रीकी-अज्ञात स्ट्रेन का खतरा
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है उससे दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन की आशंका है। इसकी जांच के लिए नमूने भी भेजे गए हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवाएं और मास्क बिना घर से बाहर न निकलें।

आगरा के सेक्स रैकेट खुलासे, जिन्होंने ताजनगरी की गलियों को कर दिया था बदनाम